Moto G Power 2021 के रेंडर व लाइव तस्वीर के साथ स्पेसिफिकशन ऑनलाइन लीक

Motorola ने फिलहाल इन फोन के बारे में किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Power 2021 कथित रूप से अमेरिका में होगा लॉन्च
  • बाकि जगहों पर इसे Moto G Play (2021) के नाम से लाया जा सकता है
  • मोटो जी पावर 2021 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

मोटो जी पावर 2021 फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, वो हैं ग्रे, ब्लू और सिल्वर

Moto G Play (2021) पिछले दिनों गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में नज़र आया था। वहीं अब लेटेस्ट लीक में Moto G Power 2021 स्मार्टफोन सामने आया है। टिप्सटर द्वारा इस स्मार्टफोन के रेंडर, लाइव तस्वीर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है। टिप्सटर के अनुसार, यह फोन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। बाकि क्षेत्रों में इस फोन को कब और किस नाम से पेश किया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पुरानी लिस्टिंग और एक जैसे नाम के लिहाज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकि जगहों पर इस फोन को मोटो जी प्ले 2021 के नाम से पेश किया जा सकता है।

टिप्सटर Nils Ahrensmeier द्वारा Voice पर Moto G Power 2021 के रेंडर, लाइव तस्वीर और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लीक किया गया है। टिप्सटर के अनुसार, मोटो जी पावर 2021 स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अमेरिका के अलावा अन्य जगहों पर इस फोन को किस नाम से पेश किया जाएगा, फिलहाल यह साफ नहीं है। पिछली लीक्स व लिस्टिंग पर ध्यान दें, तो Moto G Play (2021) पिछले दिनों गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटो जी पावर 2021 को अन्य जगहों पर मोटो जी प्ले (2021) के नाम से लाया जा सकता है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि मोटो जी पावर 2021 फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, वो हैं ग्रे, ब्लू और सिल्वर।


लीक हुए रेंडर को देखें, तो Moto G Power 2021 फोन में होल-पंच कैमरा कटआउट देखने को मिला है, जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। इसके अलावा आगामी फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा

इसके अलावा जैसे कि हमने बताया टिप्सटर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक इस फोन का मॉडल नंबर XT2117 है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कथित रूप से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। स्मार्टफोन में 'पावर' नाम जुड़ने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फोन दमदार बैटरी से लैस होगा, लेकिन टिप्सटर के अनुसार इस फोन की बैटरी क्षमत महज 4,850 एमएएच की होगी।
Advertisement

आपको बता दें, Motorola ने फिलहाल इन फोन के बारे में किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G Play 2021, Moto G Power 2021
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.