50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G Play (2024) लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G Play (2024)  के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $149.99 (लगभग 12,500 रुपये) है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G Play (2024) लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola US

Moto G Play 2024 में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto G Play (2024) में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Moto G Play (2024) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G Play (2024) की कीमत $149.99 (लगभग 12,500 रुपये) है।
विज्ञापन
Moto G Play (2024) को नॉर्थ अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन दिसंबर 2022 में पेश किए गए Moto G Play (2023) की जगह लेगा। कंपनी ने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। आइए Moto G Play (2024) की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G Play (2024) की कीमत और उपलब्धता


Moto G Play (2024)  के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $149.99 (लगभग 12,500 रुपये) है। इस फोन की बिक्री अमेरिका में 8 फरवरी से Amazon.com, Best Buy और Motorola.com के जरिए शुरू होगी और प्रेस रिलीज के अनुसार, अन्य रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं यह स्मार्टफोन कनाडा में 26 जनवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सैफायर ब्लू शेड में उपलब्ध है।


Moto G Play (2024) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Moto G Play (2024) में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस है, जिसके साथ एड्रेनो 610 GPU है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.1 शामिल है। 

Moto G Play (2024) के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वाड-पिक्सल सेंसर और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Moto G Play (2024) में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी एक बार चार्ज करने पर 46 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.82 मिमी, चौड़ाई 74.96, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 185 ग्राम है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , America, Motorola Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »