16MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G Play 2023 लॉन्च, जानें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो Moto G Play (2023) की कीमत 169.99 डॉलर यानी कि 13,867 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन यूएस और कनाडा में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने अमेरिकी बाजार में Moto G Play 2023 लॉन्च कर दिया है।
  • Moto G Play (2023) में 6.5 इंच की IPS TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G Play (2023) में MediaTek Helio G37 चिपसेट है।

Moto G Play 2023 6.5 इंच की IPS TFT LCD डिस्प्ले है।

Motorola ने अमेरिकी बाजार में Moto G Play 2023 लॉन्च कर दिया है। Motorola ने बीते साल  Moto G Play 2021 को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया जो कि Snapdragon 460 SoC एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशंस के साथ एक बजट 4G स्मार्टफोन के तौर पर आया। अब कंपनी इसका अपग्रेड लेकर आई है। आइए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Moto G Play (2023) के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Moto G Play (2023) में 6.5 इंच की IPS TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट और अलग बेजेल भी हैं। कैमरा की बात करें तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 16MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑटो स्माइल कैप्चर, स्मार्ट कंपोजिशन और ड्यूल कैप्चर जैसे कई AI-इनेबल्ड कैमरा फीचर हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो यह Moto G Play (2023) में MediaTek Helio G37 चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
इस फोन में  एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Moto G Play (2023) की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto G Play (2023) की कीमत 169.99 डॉलर यानी कि 13,867 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन यूएस और कनाडा में उपलब्ध होगा। साथ ही यह दोनों देशों में एक ही दिन 12 जनवरी, 2023 को डेब्यू करेगा।  यूएस में रहने वाले ग्राहक Motorola.com, Amazon, या Best Buy से खरीद सकते हैं। वहीं कनाडा के ग्राहकों को Motorola.ca पर जाना होगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.