Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।
Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें मोटोरोला की वॉटर टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गीले हाथों से इस्तेमाल करने पर भी कैपेसिटिव टच लेयर ठीक से काम करती रहती है। यहां हम आपको Moto G Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 20 अगस्त से मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis/ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है या एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 का लाभ मिल सकता है।
Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट के साथ एंड्रेनो जीपीयू से लैस किया गया है। इसमें 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 2 ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन धूल और स्प्लैश रेजिस्टेंट के लिए IP64 से लैस है, वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। वहीं कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6,ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.60 मिमी और वजन 210 ग्राम है।
Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?