मोटो जी (जेन 4) स्मार्टफोन 17 मई को हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 17:09 IST
मोटोरोला अपने मोटो जी सीरीज के फोर्थ जेनरेशन स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। दरअसल, गुरुवार को कंपनी की भारतीय इकाई ने 17 मई को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन मोटो जी (जेन 4) ऊर्फ मोटो जी4 को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि इसके साथ सुर्खियों का हिस्सा रहे मोटो जी4 प्लस को भी लॉन्च किया जाए जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

वैसे इनवाइट में इवेंट की तारीख को छोड़कर और किसी भी चीज़ का ज़िक्र नहीं है। अनुमान है कि पिछले जेनरेशन वाले मोटो जी (जेन 3) हैंडसेट की तरह मोटो जी (जेन 4) को भी सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाए। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों हैंडसेट के बारे में और खुलासे करेगी।
Advertisement

ध्यान रहे कि लेनोवो ने पहले ही मोटो ब्रांड को 'मोटो बाय लेनोवो' के नाम से बदलने की जानकारी दी है। हो सकता है कि मोटो जी (जेन 4) स्मार्टफोन को पिछले जेनरेशन के डिवाइस से उलट कुछ अलग नाम से पेश किया जाए।

हाल के दिनों में मोटो जी फोर्थ जेन और मोटो जी4 प्लस के बारे में कई खुलासा हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन खुलासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो सामने आया था। और मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो में नज़र आ रहे हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। काले रंग के इस स्मार्टफोन की तुलना 2014 के मोटो एक्स मॉडल से की गई थी। इतना तो साफ है मोटो जी सीरीज का अगला फोन पुराने जेनरेशन के हैंडसेट से ज्यादा बड़ा है। वीडियो में स्मार्टफोन को चारो तरफ से दिखाने के अलावा एक्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह तकनीक पहले से ही मोटो हैंडसेट का हिस्सा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.