मोटो जी (जेन 3) और मोटो जी टर्बो एडिशन की कीमत में कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2016 11:21 IST
मोटोराला इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन मोटो जी (जेन 3) के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो जी टर्बो एडिशन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है।

मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) का 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट अब 9,999 रुपये (पुरानी कीमत 11,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। वहीं 16 जीबी मॉडल के लिए आपको 10,999 रुपये (पुरानी कीमत 12,999 रुपये) खर्चने होंगे। दूसरी तरफ, मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 12,499 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन पहले की तरह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे।
Advertisement
 

इसके साथ मोटोरोला ने ये दोनों स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। इच्छुक खरीददार अपने पुराने हैंडसेट के बदले में मोटो जी (जेन 3) पर 4,000 रुपये और मोटो जी टर्बो एडिशन पर 5,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किए गए मोटो जी (जेन 3) की कीमत में यह पहली स्थाई कटौती है। हालांकि इस दौरान मोटोरोला ने कई बार मोटो जी (जेन 3) को सस्ते में बेचा है। लेकिन यह पहला मौका है जब हैंडसेट को स्थाई छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

(पढ़ें: मोटो जी टर्बो एडिशन का रिव्यू)

मोटोरोला इंडिया ने फिलहाल मोटो जी (जेन 3) की कीमत में की गई इस कटौती की वजह नहीं बताई है, लेकिन हाल ही में लॉन्च किए गए लेनेवो वाइब के4 नोट को इसकी एक वजह माना रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.