Moto G Fast में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और होल-पंच डिज़ाइन

Moto G Fast ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें मैक्रो सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है।

Moto G Fast में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और होल-पंच डिज़ाइन

Moto G Fast हो सकता है होल-पंच डिज़ाइन से लैस

ख़ास बातें
  • Moto G Fast को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं
  • मोटो जी फास्ट में मैक्रो व अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ मिलेंगे तीन रियर कैमर
  • एक वीडियो से मोटो जी फास्ट के बारे में मिली जानकारी
विज्ञापन
प्रतीत होता है कि Moto G Fast, Motorola G सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन का एक 30 सेकेंड का प्रोमो वीडियो Motorola के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है, लेकिन कुछ देर बाद ही इसे वहां से हटा दिया गया। खैर! इतने समय में ही यह वीडियो व्यूवर्स द्वारा नोटिस कर लिया गया। प्रोमो वीडियो से मोटो जी फास्ट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है, जिसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 2 दिन की बैटरी लाइफ शामिल है। फिलहाल, कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Umair's Wishlist नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए इस वीडियो की जानकारी सबसे पहले PulseMouse.com द्वारा दी गई। 30 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को इसके बाद से ही हटा दिया गया है, इस वीडियो में फोन का नाम Moto G Fast दिखा और इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी उल्लेख वीडियो में किया गया है। वीडियो में दिखा है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें मैक्रो सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। हालांकि, वीडियो में प्राइमरी कैमरे की जानकारी नहीं दी गई। साथ ही फोन की स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है।

फोन के दायीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन को जगह मिली है, साथ ही फोन के चारों तरफ बेजल्स थोड़े चौड़े हैं, खासतौर पर ऊपरी और निचले हिस्से पर। हालांकि, इस फोन की बैटरी क्षमता कितनी होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। है लेकिन वीडियो में यह जरूर बताया गया है कि मोटो जी फास्ट में आपको दो दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। वीडियो में फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ मोटोरोला का M लोगो भी नज़र आ रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो वीडियो में केवल सिल्वर वेरिएंट की झलक दिखी है।

PulseMouse.com की रिपोर्ट कहती है कि ऑरिजनल वीडियो को Motorola के US यूट्यूब चैनल द्वारा पोस्ट किया गया था। इसमें यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन ज्यादा रैम वेरिएंट के साथ आ सकता है- 4 जीबी या 6 जीबी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मोटो जी फास्ट की कीमत $220 (लगभग 16,600 रुपये) से $249 (लगभग 18,800 रुपये) के बीच हो सकती है। मोटोरोला ने अब तक इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रोमो वीडियो से साफ है कि यह फोन आने वाले हफ्तों में पेश किया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G Fast, Moto G Fast specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »