Moto G (2024) लॉन्च हुआ 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Moto G (2024) फोन 6.6 के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 11:43 IST
ख़ास बातें
  • इसे कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Moto G (2024) फोन 6.6 के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने स्मार्टफोन की G सीरीज में एक और एडिशन किया है। स्मार्टफोन Moto G (2024) कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन बताया जा रहा है। फोन 6.6 के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले में HD+ (1612 x 720) पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 269 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट से लैस यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Moto G (2024) price

Moto G (2024) को कंपनी ने US और कनाड़ा में पेश किया है। फोन में 4 जीबी रैम मिलती है और 128 जीबी स्टोरेज है। कीमत 199 डॉलर (लगभग 16,400 रुपये) है। इसे T-Mobile से खरीदा जा सकता है। सेल 21 मार्च से शुरू होगी।
 

Moto G (2024) specifications

Moto G (2024) फोन 6.6 के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले में HD+ (1612 x 720) पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 269 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। आस्पेक्ट रेश्यो 21.5:9 है। Android 14 आधारित My UX लेयर पर यह फोन ऑपरेट करता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट से लैस यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें eSIM, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, USB-C पोर्ट, 3.5mm जैक जैसे फीचर्स हैं। साउंड के लिए डुअल स्पीकर इसमें मौजूद हैं। डाइमेंशन 164.39 x 74.96 x 8.23mm और वजन 194 ग्राम है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  3. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  6. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  7. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  8. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  9. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  10. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.