108MP कैमरा वाले Moto Edge 20 स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख और कीमत लीक!

रिपोर्ट के मुताबिक, Moto Edge 20 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत भारत में 30,000 रुपये के आसपास होगी। इस स्मार्टफोन की टक्कर भारत में मौजूदा Realme X7 Max 5G, Xiaomi Mi 11X और आगामी OnePlus Nord 2 व POCO F3 GT जैसे फोन से होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge 20 सीरीज़ में आ सकते हैं तीन फोन
  • भारत से पहले ग्लोबली लॉन्च होगी मोटोरोला एज 20 सीरीज़
  • मोटो एज 20 में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है

सेल्फी कैमरा हो सकता है 32 मेगापिक्सल का

Motorola Moto Edge 20 पिछले ही दिनों TENAA वेबसाइट पर कथित तौर पर स्पॉट किया गया था, जिसके जरिए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई थी। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी, यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो एज 20 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत भारत में 30,000 रुपये के आसपास होगी। इस स्मार्टफोन की टक्कर भारत में मौजूदा Realme X7 Max 5G, Xiaomi Mi 11X और आगामी OnePlus Nord 2 व POCO F3 GT जैसे फोन से होगी।

TechRadar India की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मिड-रेंज Moto Edge 20 स्मार्टफोन भारत में जुलाई के अंत या फिर अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत में इस फोन की कीमत, 30,000 रुपये के आसपास होगी। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन भारत में लॉन्च होने से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस कीमत के साथ इस फोन की टक्कर भारतीय मार्केट में Realme X7 Max 5G, Xiaomi Mi 11X और आगामी OnePlus Nord 2 व POCO F3 GT जैसे फोन से होगी।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो Moto Edge 20 सीरीज़ में बेस वेरिएंट Moto Edge 20, Moto Edge 20 Pro और Moto Edge 20 Lite जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

लीक के मुताबिक, मोटो एज 20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होगा। मोटो एज 20 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6/8 जीबी रैम व 128/256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच तक की हो सकती है। मोटो एज 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का कैमरा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.