Moto E6S आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Moto E6S वाकई में हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो ई6 प्लस का भारतीय अवतार होगा। उम्मीद है कि Motorola इवेंट में फोन के नाम बदलने की वजह का भी खुलासा करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 सितंबर 2019 11:35 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई6 प्लस का ही अवतार होगा मोटो ई6एस
  • मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • मोटो ई6एस बजट रेंज का स्मार्टफोन है

Motorola E6S की कीमत 10,000 रुपये के आसपास होगी

Moto E6S को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को आईएफए ट्रेड शो 2019 में Moto E6 Plus के नाम से लॉन्च किया गया था। इस बजट स्मार्टफोन का टीज़र हाल ही में फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुआ था। यह स्मार्टफोन एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आता है। अन्य खासियतों की बात करें तो मोटो ई6एस डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4 जीबी रैम और 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। मोटो ई6एस को नई दिल्ली में लॉन्च किया जा रहा है। इसे फ्लिपकार्ट पर बेचा जाना तय है।
 

Moto E6S launch time, live stream, expected price

मोटोरोला ने बीते हफ्ते ही मोटो ई6एस के लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा था। यह इवेंट 12 बजे शुरू होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मोटो ई6एस वाकई में हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो ई6 प्लस का भारतीय अवतार होगा। उम्मीद है कि Motorola इवेंट में फोन के नाम बदलने की वजह का भी खुलासा करेगी। आप चाहें तो यूट्यूब पर इस फोन के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।


Motorola E6S की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। याद रहे कि मोटो ई6 प्लस को 139 यूरो की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
Advertisement

मोटो ई6एस अगर वाकई में मोटो ई6 प्लस ही है तो इसके स्पेसिफिकेशन एक तरह से सार्वजनिक हो चुके हैं। याद रहे कि डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) वाला मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमे 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।

मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए मोटो ई6 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Doesn’t weigh much
  • Lean software
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No compass
  • Average battery life, slow charging
  • Outer shell smudges easily
  • Underwhelming cameras
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E6S specifications, Moto E6S, Motorola, Moto E6 Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.