Moto E6s लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे से है लैस

Moto E6s Price in India: मोटो ई6एस का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसे 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। जानें Motorola ब्रांड के इस नए फोन के बारे में।

Moto E6s लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे से है लैस

Moto E6s है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • मोटो ई6एस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • Moto E6s की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • मोटो ई6एस बजट रेंज का स्मार्टफोन है
विज्ञापन
Motorola ने भारतीय मार्केट में अपनी मोटो ई सीरीज़ का नया किफायती स्मार्टफोन Moto E6s लॉन्च किया है। देखा जाए तो मोटो ई6एस वाकई में आईएफए 2019 में लॉन्च किए गए Moto E6 Plus का भारतीय अवतार है। Moto E6s फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। यह मोटो ई सीरीज़ का पहला फोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी बाहर निकाली जा सकती है। Moto E6s में 6.1 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है। आइए अब आपको मोटो ई6एस की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Moto E6s price, availability

मोटो ई6एस का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसे 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। नया Motorola फोन रिच कार्नबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट रंग में मिलता है। इसकी बिक्री 23 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।


मोटो ई6एस के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इस हैंडसेट के साथ जियो की ओर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। क्लियरट्रिप की ओर से 3,000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा।
 

Moto E6s specifications

डुअल-सिम मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई पर चलता है। यह स्टॉक इंटरफेस के साथ आता है। लेकिन मोटोरोला ने फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट देने के संबंध में कुछ नहीं बताया है। मोटो ई6एस में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।
 
motorola
 

Moto E6s Camera

मोटो ई6एस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिए Moto E6s में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Doesn’t weigh much
  • Lean software
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No compass
  • Average battery life, slow charging
  • Outer shell smudges easily
  • Underwhelming cameras
  • Slightly weak processor
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E6s, Moto E6s Price in India, Android, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »