Moto E6 Play में होगा ग्रेडिएंट डिज़ाइन, Moto G8 के तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Moto E6 Play में 16:9 डिस्प्ले होगा। इसमें डिस्प्ले नॉच या कटआउट नहीं होगा। डिस्प्ले पैनल एचडी रिजॉल्यूशन वाला हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 13:40 IST
ख़ास बातें
  • निचले हिस्से पर मोटो ई6 प्ले में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होगा
  • मोटो ई6 प्ले की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें लीक
  • मोटो जी8 प्ले की वास्तविक तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक

Moto E6 Play 24 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Moto E6 Play को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Motorola ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इंटरनेट पर मोटो ई6 प्ले की कुछ तस्वीरें (रेंडर्स) सामने आए हैं। नए समार्टफोन का बिल्ड बहुत हद तक मोटो ई6 प्लस जैसा है। मोटो ई6 प्ले के कथित रेंडर्स मोटो जी8 प्ले की वास्तविक तस्वीरें भी लीक हुई हैं। तस्वीरों में नज़र आ रहा स्मार्टफोन हाल ही में लीक हुए मोटो जी8 के रेंडर्स से मेल खाता है।
 

Moto E6 Play renders (leaked)

डच वेबसाइट Mobielkopen ने हाल ही में मोटो जी8 के रेंडर्स लीक किए थे। अब इस वेबसाइट ने कुछ और रेंडर्स साझा किए हैं जिसे मोटो ई6 प्ले का माना जा रहा है। रेंडर्स से पता चलता है कि मोटो ई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन बीते महीने आईएफए 2019 ट्रेड शो में पेश किए गए मोटो ई6 प्लस जैसा ही होगा।

खबर है कि मोटो ई6 प्ले में 16:9 डिस्प्ले होगा। इसमें डिस्प्ले नॉच या कटआउट नहीं होगा। डिस्प्ले पैनल एचडी रिजॉल्यूशन वाला हो सकता है। स्मार्टफोन पर बेज़ल चौड़े होंगे। खासकर ऊपरी और निचले हिस्से पर। जानकारी मिली है कि पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ एक मात्र सेंसर होगा और फिजिकल फिंगरप्रिेंट सेंसर को Motorola के बैटविंग स्टाइल लोगो में जगह मिलेगी।
 

निचले हिस्से पर मोटो ई6 प्ले में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होगा। प्रतीत होता है कि टॉप पैनल पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा। स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश होगा।
Advertisement

उम्मीद है कि Motorola ब्राज़ील में 24 अक्टूबर को मोटो जी8, मोटो जी8 प्ले और मोटो जी8 प्लस के साथ मोटो ई6 प्ले को लॉन्च करेगी।
 

Moto G8 Play hands-on images (leaked)

मोटो ई6 प्ले के रेंडर्स के अलावा मोटो जी8 प्ले की वास्तविक तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई हैं। तस्वीरों को Tudocelular द्वारा लीक किया गया है। इसमें नए मोटोरोला फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

दो कैमरा सेंसर्स हैं, कैपसूल जैसे शेप वाले मॉड्यूल में हैं। तीसरा सेंसर, जो प्राइमरी सेंसर भी है, इसे डुअल कैमरा मॉड्यूल के ऊपर अलग से जगह मिली है। हम ऐसे ही सेटअप से पहले भी मोटो जी8 या मोटो जी8 प्ले के लीक हुए रेंडर्स में रूबरू हो चुके हैं। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 117 डिग्री के वाइड-एंगल लेंस के लिए जगह है। ऐसा ही सेंसर मोटोरोला वन एक्शन का भी हिस्सा है।

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो जी8 प्ले में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है।
Advertisement
 

Moto G8 Play specifications (rumoured)

खबर है कि मोटो जी8 प्ले में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  13. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.