Moto E5 Plus आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

अहम खासियत की बात करें तो मोटो ई5 प्लस स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसमें पॉलीमर ग्लास बैक पैनल है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 10 जुलाई 2018 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Moto E5 Plus में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है
  • Moto E5 Plus में एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल कैमरा है
  • मोटो ई5 प्लस में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ होंगे 3 जीबी रैम
लेनोवो का मोटोरोला ब्रांड भारत में मंगलवार को अपने नए स्मार्टफोन Moto E5 Plus को लॉन्च करेगा। लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में दोपहर ढाई बजे आयोजित होगा। अहम खासियत की बात करें तो मोटो ई5 प्लस स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसमें पॉलीमर ग्लास बैक पैनल है। फोन को ब्लैक, फ्लैश ग्रे, मिनरल ब्लू और फाइन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। ये तो तय है कि भारत में मोटो ई5 प्लस की कीमत, रिलीज़ की तारीख और लॉन्च ऑफर का खुलासा इवेंट में किया जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अप्रैल महीने में Moto E5, Moto E5 Play और Moto G6 सीरीज़ के साथ ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था।

भारत में लॉन्च किए जाने वाले Moto E5 Plus के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वेरिएंट वाले ही रहने की उम्मीद है। हमें पहले से पता है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। ग्राहक इसे मोटो हब स्टोर से भी खरीद पाएंगे।
 

Moto E5 Plus India launch live stream

मोटो ई5 प्लस के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा। हमने आपकी सुविधा के लिए इस लेख में ही यूट्यूब चैनल को इंबेड कर दिया है। आप चाहें तो दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वीडियो पर नज़र आ रहे प्ले बटन पर क्लिक करके लॉन्च इवेंट देख सकते हैं।

 

Moto E5 Plus स्पेसिफिकेशन

Moto E5 Plus में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। पानी व अन्य तरल पदार्थों से सुरक्षा के लिए इसमें स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वज़न 200 ग्राम है।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Terrific battery life
  • Near-stock Android
  • Sleek design
  • Bad
  • Middling performance
  • Sub-standard cameras
  • Low-res display
  • Heavy and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  2. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  4. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  6. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  7. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  8. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  9. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  10. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.