Moto E5, Moto E5 Plus को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

हाल ही में Motorola India ने बैटरी से संबंधित दो वीडियो टीज़र जारी किए हैं जो इस सीरीज़ के हैंडसेट की ओर इशारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जून 2018 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Moto E5 Plus में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • मोटो ई5 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
  • दोनों ही फोन बजट सेगमेंट के हैं
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने इस साल अप्रैल में प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान कंपनी ने अपनी मोटो जी6 और मोटो ई5 सीरीज़ के नए हैंडसेट मार्केट में उतारे थे। Moto G6 Play और Moto G6 तो भारतीय मार्केट में लाए जा चुके हैं, पर कंपनी ने अब तक Moto E5 रेंज को लेकर चुप्पी बनाए रखी थी। लेकिन हाल ही में Motorola India ने बैटरी से संबंधित दो वीडियो टीज़र जारी किए हैं जो इस सीरीज़ के हैंडसेट की ओर इशारा है। इन वीडियो टीज़र को मोटोरोला इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटो ई5 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में सिर्फ Moto E5 और Moto E5 Plus लॉन्च हो पाएंगे, क्योंकि Moto E5 Play सिर्फ अमेरिकी मार्केट के लिए बनाया गया है।

दोनों ही टीज़र को इस हफ्ते ही लाइव किया गया था। इनमें बैटरी से होने वाली परेशानी को कम करने की बात कही गई है जिसे भारतीय मार्केट में मोटो ई5 को जल्द ही लॉन्च किए जाने के इशारे के तौर पर देखा जा सकता है। याद रहे कि Moto E5 Plus में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि मोटो ई5 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। लॉन्च के वक्त Moto E5 की कीमत 149 यूरो (करीब 11,900 रुपये) और Moto E5 Plus की कीमत 169 यूरो (करीब 13,500 रुपये) बताई गई थी। भारत में इन फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौर करने वाली बात है कि Motorola ने हाल ही मोटो जी6 सीरीज़ को एंड्रॉयड पी अपडेट देने की पुष्टि की थी। लेकिन मोटो ई5 को लेकर ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Moto E5, Moto E5 Plus स्पेसिफिकेशन

मोटो ई5 प्लस की बात करें तो यह मोटो ई5 के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर से लैस है। सिंगल सिम वाले इस हैंडसेट में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। पानी व अन्य तरल पदार्थों से सुरक्षा के लिए इसमें स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वज़न 200 ग्राम है।
Advertisement
 
Moto E5 में 5.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला है। फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 4000 एमएएच होगी। इसमें 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Terrific battery life
  • Near-stock Android
  • Sleek design
  • Bad
  • Middling performance
  • Sub-standard cameras
  • Low-res display
  • Heavy and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.