मोटो ई4 में होगा यह प्रोसेसर, बेंचमार्क साइट से चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 15:26 IST
लेनोवो के कथित चौथी पीढ़ी वाले मोटो ई-सीरीज़ हैंडसेट को लेकर इंटरनेट पर कई दिनों से ख़बरें हैं। और जल्द ही मोटो ई4 के लॉन्च होने की ख़बरें हैं। कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक पुष्टि से पहले मोटो ई4 के कथित बेंचमार्क परिणाम से कुछ नए स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।  

गीकबेंच ब्राउज़र पर दिखे हैंडसेट को मोटोरोला ई4 के तौर पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, लिस्टिंग से हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ कंपनी का लक्ष्य एक बार फिर बजट सेगमेंट पर है। दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है जो 1.25 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इन बेंचमार्क परिणामों को 15 अप्रैल को अपलोड किया गया था और बताया गया था कि कंपनी मोटो ई4 यूनिट की टेस्टिंग कर रही है। बेंचमार्क परिणाम के मुताबिक, कथित मोटो ई4 को सिंगल-कोर बेंचमार्क में 551 स्कोर मिला और मल्टी-कोर में 1514 स्कोर किया। मोटो ई4 की बेंचमार्क लिस्टिंग को रोलैंड क्वांड ने सबसे पहले देखा।
Advertisement

इससे पहले आई ख़बरों के अनुसार, मोटो ई4 का डिज़ाइन पूरी तरह बदला हुआ होगा। और इसके मोटो सी रेंज से थोड़ी ज़्यादा कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी एक नई ज़्यादा किफ़ायती सीरीज़ लॉन्च कर सकती है।

पिछली लीक में मोटो ई4 के एंड्रॉयड 7.0 नूगा, एलटीई नेटवर्क सपोर्ट, 16 जीबी स्टोरेज, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 के साथ आने की उम्मीद है। मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी और ई4 में 2800 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

@evleaks द्वारा लीक की गई एक ताजा तस्वीर से मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस में फर्क का पता चला था। दोनों स्मार्टफोन को एक दूसरे के साथ अलग-अलग साइज़ में देखा गया था। मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 की तुलना में ज़्यादा पतले बेज़ेल देखे गए और इस वेरिएंट में होम बटन के नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.