मोटो ई4 प्लस और मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का भी चला पता

लेनोवो ने हाल ही में अपने मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लेकिन कंपनी के तीन संभावित स्मार्टफोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2017 15:51 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ईी4 और ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • मोटो ज़ेड2 प्ले में पुराने मॉड के लिए सपोर्ट होगा
  • मोटो ई4 सीरीज़ के लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है
लेनोवो ने हाल ही में अपने मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लेकिन कंपनी के तीन संभावित स्मार्टफोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने मोटो ई4, मोटो ई4 प्लस और मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन की तीन तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा, अभी तक लॉन्च नहीं किए गए इन मोटो फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी ज़्यादा जानकारी का पता चला है। नई लीक तस्वीरों से पुष्टि होती है कि कथित मोटो ई4 स्मार्टफोन मोटो जी5 रेंज की तरह दिखेगा।
Advertisement

मोटो ई4 के स्क्रीन के ठीक नीचे होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किए जाने की उम्मीद है। फोन में गोल कैमरा डिज़ाइन भी रियर पर देखा जा सकता है। आगे की तरफ़ मोटो ब्रांडिंग है जबकि रियर पर मशहूर बैट विंग लोगो है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत होगी 5000 एमएएच की बैटरी। मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए क्वांड ने दावा किया कि फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगी। दोनों फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर के साथ 2 जीबी या 3 जीबी रैम होने का दावा किया गकया है। इसके अलावा मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को बाज़ार के हिसाब से अलग-अलग रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (एक्सेपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट के साथ) होने की भी ख़बरें हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों मोटो स्मार्टफोन में 4जी, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं। हैंडसेट एंड्रॉड 7.1.1 नूगा पर चलेंगे।
Advertisement

एक दूसरे ट्वीट में क्वांड ने मोटो ज़ेड2 प्ले की एक तस्वीर साझा की है, जिसे मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेडेड वेरिएंट कहा जा रहा है। लीक जानकारी के मुताबिक, मोटो ज़ेड2 प्ले में पुराने मॉड के लिए भी सपोर्ट होगा और इसके लिए रियर पर पिन डिज़ाइन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z2 Play, Moto E4, Moto E4 Plus, Motorola, Lenovo, Lenovo Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.