Moto E4 Plus में है 5000 एमएएच की बैटरी, भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी भारत में लगातार नए हैंडसेट मार्केट में उतार रही है। Moto C Plus को लॉन्च करने के बाद मोटोरोला ने एक और स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी कर दिया है जिसे जल्द ही भारतीय मार्केट में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2017 09:55 IST
ख़ास बातें
  • यह हैंडसेट 5.5 इंच के एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा
  • मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी भारत में लगातार नए हैंडसेट मार्केट में उतार रही है। Moto C Plus को लॉन्च करने के बाद मोटोरोला ने एक और स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी कर दिया है जिसे जल्द ही भारतीय मार्केट में जगह मिलेगी। टीज़र में उन स्मार्टफोन पर तंज किया गया है जिनकी बैटरी जल्द खत्म हो जाती है। टीज़र का अंत ‘What’s coming next?’ सवाल से होता है। इसके बाद 24 जून को एक वीडियो टीज़र भी जारी किया गया जिसमें पावरप्लस टैग का इस्तेमाल हुआ है। यह इशारा करता है कि भारत में Moto E4 Plus को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Moto E4 Plus की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके साथ कंपनी मोटो ई4 को भी लॉन्च कर सकती है। संभव है कि इस हैंडसेट को बाद में ही लॉन्च किया जाए।
Advertisement

मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इनकी कीमत क्रमशः 129.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
 

Moto E4 के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला मोटो ई4 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में मेटल डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। Moto E4 में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Moto E4 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 
मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन की तरह Moto E4 स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होगा। इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का इस्तेमाल होगा। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। अच्छी बात यह है कि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। इस हैंडसेट की अहम खासियतों में 2800 एमएएच की बैटरी है।
 

 Moto E4 Plus के स्पेसिफिकेशन

अब बात मोटो ई4 के प्लस वेरिएंट Moto E4 Plus की। यह हैंडसेट 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड। स्थानीय मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.