मात्र 6999 रुपये में 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Moto E13 लॉन्च

Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने भारत में एंट्री लेवल Moto E13 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
  • Moto E13 के 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
  • Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने बुधवार को भारत में एंट्री लेवल Moto E13 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। यह मोटोरोला स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 SoC से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto E13 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Moto E13 के 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart और JioMart पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Aurora Green, Cosmic Black और Creamy White में उपलब्ध है। मौजूदा और नए Jio ग्राहक Jio Lock ऑफर में शामिल होने पर 700 रुपये फ्लैट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। 

Moto E13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस है। इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 (Go edition) पर काम करता है। 

कैमरा की बात करें तो Moto E13 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के लिए इस मोटोरोला फोन की लंबाई 164.19 mm, 74.95 mm, 8.47mm और वजन 179.5 ग्राम है। इस फोन को सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 2.4GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Average quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.