Moto C Plus भारत में लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 7.0 नूगा

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेश किए जाने के बाद Moto C Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी की नई मोटो सी सीरीज़ के दोनों हैंडसेट भारत में उपलब्ध हो गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • मोटो सी प्लस 6,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4000 एमएएच की बैटरी है
  • मोटो सी प्लस की भिड़ंत शाओमी रेडमी 4 से होगी
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेश किए जाने के बाद Moto C Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी की नई मोटो सी सीरीज़ के दोनों हैंडसेट भारत में उपलब्ध हो गए हैं। मोटो सी प्लस को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4000 एमएएच की बैटरी है। मोटो सी प्लस के साथ लॉन्च डे ऑफर के तहत आपके पास मोटो पल्स मैक्स हैंडसेट को 749 रुपये में खरीदने का मौका होगा। वहीं, रिलायंस जियो के ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त मिंत्रा यूज़र फ्लिपकार्ट फैशन सेल में 20 फीसदी छूट पाएंगे।
 

Moto C Plus कीमत और उपलब्धता

मोटो सी प्लस हैंडसेट भारत में 6,999 रुपये में मिलेगा। इस तरह से यह मोटो सी और मोटो ई3 पावर के बीच की कड़ी बन गया है। स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 20 जून से उपलब्ध होगा। बिक्री मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस कीमत में मोटो सी प्लस की भिड़ंत शाओमी रेडमी 4 से होगी।
 
 

Moto C Plus के स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.