Moto 1s लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम

लेनोवो के अधिकार वाली मोटो का Moto 1s स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। चीन में लॉन्च हुए इस हैंडसेट को मोटोरोला ने इसे मिड-रेंज में रखा है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 मई 2018 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Moto 1s लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम
  • हैंडसेट को मोटोरोला ने मिड-रेंज में रखा है
  • Moto G6 जैसा लुक लेकर आया है नया मोटो 1एस

Moto 1s दिखने में काफी हद तक Moto G6 जैसा है

लेनोवो के अधिकार वाली मोटो का Moto 1s स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। चीन में लॉन्च हुए इस हैंडसेट को मोटोरोला ने इसे मिड-रेंज में रखा है। दिखने में यह काफी हद तक Moto G6 जैसा है, जो इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था। मुख्य फीचर की बात करें तो हैंडसेट में 5.7 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। साथ ही यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। Moto 1s में डुअल कैमरा सेटअप है। ग्लास बैक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000 एमएएच की बैटरी इसकी बाकी विशेषताएं हैं।

मोटो 1एस के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने चीनी सोशल साइट वीबो पर की। हैंडसेट ब्लू व चारलोटे पाउडर रंग वेरिएंट में आएगा। इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (15,900 रुपये के करीब) है। फोन को लेनोवो की ऑनलाइन शॉप के ज़रिए खरीदा जा सकता है। साथ ही मोटो स्टोर पर भी यह उपलब्ध होगा। बिक्री अभी सिर्फ चीन में ही शुरू हुई है। भारत में इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई ख़ास जानकारी नहीं दी गई है।
 

Moto 1s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Moto 1s एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसके टॉप पर मिलेगा ज़ेडयूआई 3.5 स्किन। फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले। Moto 1s में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। Moto 1s में 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Moto 1s के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 12+5 मेगापिक्सल वाला है। बैकग्राउंड ब्लर, बैकग्राउंड रिप्लेसमेंट, टाइम लैप्स, ब्लैक एंड व्हाइट जैसे फीचर कैमरे में जोड़े गए हैं। फ्रंट की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

Moto 1s में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई का सपोर्ट है। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का वज़न 168 ग्राम है। इस पर वॉटर रेसिस्टेंस स्प्लैश-प्रूफ कोटिंग भी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Lenovo, Moto 1s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.