अब मोबाइल फोन ‘पैनिक बटन’ के साथ आएंगे

अब मोबाइल फोन ‘पैनिक बटन’ के साथ आएंगे
विज्ञापन
अब संकट के समय महिलाओं को पुलिस की मदद उनके मोबाइल फोन पर एक बटन दबाने से उपलब्ध होगी क्योंकि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मोबाइल फोन कंपनियों को इसके लिए तैयार करने में सफल हो गई हैं कि अगले वर्ष मार्च तक हैंडसेट में एक ‘पैनिक बटन’ मुहैया कराया जाए जो आपात अलर्ट भेजेगा।

गांधी ने कहा कि इस संबंध में अनिवार्य नियमन जल्द ही दूरसंचार विभाग द्वारा जारी किये जाएंगे।

योजना को मोबाइल फोन निर्माताओं की सहमति से अंतिम रूप दिया गया है। यह महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे के समाधान में मदद करेगा क्योंकि नए एवं वर्तमान फोन दोनों में यह परिष्कृत सुविधा लगायी जा सकेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री गांधी ने कहा, ''हमें इस पहल को अंतिम रूप देने में एक वर्ष का समय लगा। हमने मोबाइल कंपनियों के साथ कई बैठकें कीं और वे अंतत: मोबाइल फोन में ‘पैनिक बटन’ लगाने को तैयार हो गए हैं।''

उन्होंने समझाया, ''यदि कोई महिला महसूस करती है कि वह मुसीबत में है, उसे बस केवल यह करना है कि उस बटन को दबा देना है और यह तत्काल पुलिस को संदेश भेज देगा।''

मेनका गांधी ने कहा कि नए हैंडसेट इनबिल्ट बटन के साथ आएंगे, उपभोक्ता अपने वर्तमान फोन का उन्नयन समर्पित सेंटरों पर भी करा पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »