Mobiistar ने लॉन्च किए पांच नए स्मार्टफोन, कीमत 4,340 रुपये से शुरू

Mobiistar C1 Lite को 4,340 रुपये. Mobiistar C1 को 5,400 रुपये, Mobiistar C2 को 6,300 रुपये, Mobiistar E1 Selfie को 8,400 रुपये और Mobiistar X1 Dual को 10,500 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 2 अगस्त 2018 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Mobiistar ब्रांड के ये सारे फोन ऑफलाइन स्टोर में मिलेंगे
  • सेल्फी के दीवानों के लिए बने हैं मोबीस्टार के ये फोन
  • मोबीस्टार एक्स1 डुअल की कीमत है 10,500 रुपये

Mobiistar X1 Dual दो सेल्फी कैमरे से है लैस

Mobiistar ने बुधवार को भारतीय मार्केट अपने पांच नए स्मार्टफोन उतारे। मोबीस्टार ब्रांड के ये सारे हैंडसेट सेल्फी के दीवानों के लिए हैं। बजट सेगमेंट वाले Mobiistar C1, C1 Lite, C2, E1 Selfie और X1 Dual हैंडसेट को 2 अगस्त यानी गुरुवार से उपलब्ध करा दिया गया है। इन हैंडसेट की कीमत 5,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये के बीच है। इन स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए कंपनी ने जानकारी दी कि ये सभी फोन ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए यह भी बताया गया कि Mobiistar के देशभर में 1,000 से ज़्यादा सर्विस सेंटर हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Mobiistar ब्रांड के ये सारे हैंडसेट बजट सेगमेंट के हैं। Mobiistar C1 Lite को 4,340 रुपये. Mobiistar C1 को 5,400 रुपये, Mobiistar C2 को 6,300 रुपये, Mobiistar E1 Selfie को 8,400 रुपये और Mobiistar X1 Dual को 10,500 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

Mobiistar C1 स्पेसिफिकेशन
मोबीस्टार सी1 में 5.34 इंच का एफडब्ल्यूीवीजीए+ (480x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह फुलव्यू डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है। Mobiistar C1 में 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोबीस्टार ब्रांड के इस स्मार्टफोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Mobiistar C1 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 

Mobiistar C1

Mobiistar C1 Lite स्पेसिफिकेशन
मोबीस्टार सी1 लाइट में 5.34 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए+ (480x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह फुल व्यू डिस्प्ले और 2.75डी कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है। मोबीस्टार सी लाइट में 1 जीबी रैम, 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। Mobiistar C1 Lite स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। मोबीस्टार सी1 लाइट की बैटरी 2700 एमएएच की है।
 

Mobiistar C1 Lite

Mobiistar C2 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
मोबीस्टार सी2 में 5.34 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए+ (480x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह फुल व्यू डिस्प्ले और 2.75डी कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है। इस फोन में 2 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोबीस्टार सी2 में दो सिम कार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। मोबीस्टार सी2 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। मोबीस्टार सी2 की बैटरी 3000 एमएएच की है।
 

Mobiistar C2

Mobiistar E1 Selfie स्पेसिफिकेशन
मोबीस्टार ई1 सेल्फी में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह फुल-व्यू डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कंपनी ने मोबीस्टार ई1 सेल्फी में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया है। Mobiistar E1 Selfie में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement
 

Mobiistar E1 Selfie

Mobiistar X1 Dual स्पेसिफिकेशन
मोबीस्टार एक्स1 डुअल में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह फुल व्यू डिस्प्ले और 2.75डी कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है। X1 Dual में 3 जीबी रैम हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Mobiistar X1 Dual में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यह डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन है। आगे की तरफ प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का। मोबीस्टार एक्स1 डुअल के फ्रंट पैनल का सेकेंडरी सेंसर 120 डिग्री वाइड-एंगल व्यू वाला है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.34 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.34 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.34 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiistar, Mobiistar E1 Selfie, Mobiistar X1 Dual
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.