Xiaomi ने लॉन्च किया MIUI 9 ओएस, जानें इसके बारे में सब कुछ

शाओमी ने बुधवार को अपने लेटेस्ट कस्टम रॉम मीयूआई 9 से पर्दा उठा लिया। बता दें कि मीयूआई एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी का कस्टम रॉम है। MIUI 9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2017 18:09 IST
ख़ास बातें
  • पहले बीटा या फिर डेवलर रॉम को 11 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा
  • MIUI 9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है
  • Xiaomi ने अपने नए ओएस के तीन मुख्य फीचर के बारे में विस्तार से बताया
शाओमी ने बुधवार को अपने लेटेस्ट कस्टम रॉम मीयूआई 9 से पर्दा उठा लिया। बता दें कि मीयूआई एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी का कस्टम रॉम है। MIUI 9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है। नूगा के स्प्लिट स्क्रीन जैसे फीचर के अलावा नए रॉम में तेजी से ऐप लॉन्च करने की सुविधा के साथ कई नए फीचर मिलेंगे। अब आपके मन ये सवाल उठ रहा होगा कि आप इस अपडेट को कब तक डाउनलोड कर सकेंगे? शाओमी का कहना है, 11 अगस्त। इसके बारे में हम आगे विस्तार से ज़िक्र करेंगे।

Xiaomi ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के तीन मुख्य फीचर के बारे में विस्तार से बताया है- इमेज सर्च, स्मार्ट असिस्टेंट और स्मार्ट ऐप लॉन्चर। बता दें कि शाओमी मी 5एक्स आउट ऑफ बॉक्स MIUI 9 पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस हैंडसेट को नए रॉम के साथ बुधवार को ही लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

MIUI 9 डाउनलोड की तारीख और फोन

पहले बीटा या फिर डेवलर रॉम को 11 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह रिलीज तारीख सिर्फ चीन के लिए है। ग्लोबल रोल आउट के बारे में बाद में बताया जाएगा। चीनी रॉम और ग्लोबल रॉम में कुछ फीचर अलग होंगे। MIUI 9 चीनी डेवलपर रॉम को सबसे पहले Xiaomi Mi 6, Mi 5X और Redmi Note 4X (क्वालकॉम) के लिए रिलीज किया जाएगा।

मीयूआई 9 चीनी डेवलपर रॉम के रोल आउट का दूसरा फेज 25 अगस्त से शुरू होगा। इस बार Xiaomi Mi MIX, Mi Note 2, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi 5c, Mi Max 2, Mi Max, Mi 4S, Mi 4c, Mi Note Pro और Redmi 4X जैसे हैंडसेट को अपडेट मिलेगा। सितंबर महीने के आखिर तक मीयूआई 9 के डेवलपर रॉम को सभी अन्य शाओमी और रेडमी डिवाइस के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement
 

मीयूआई 9 के फीचर

MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।
 

Xiaomi का कहना है कि मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।
Advertisement

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।
 

गौर करने वाली बात है कि नया स्मार्ट ऐप लॉन्चर स्क्रीन पर मौज़ूद कंटेंट के आधार पर आपको ऐप लॉन्च करने का सुझाव देगा। शाओमी ने कहा कि ऊपर जिक्र किए गए फीचर में से कुछ सिर्फ चीनी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

लेटेस्ट ओएस नो बाउंड्री, कलर फैंटेसी और कूल ब्लैक जैसे तीन नए थीम जोड़े गए हैं। इसके अलावा एक और डिफॉल्ट थीम भी है। लॉक स्क्रीन को नया डिजाइन मिला है। अब यूज़र लॉक सक्रीन पर दायीं तरफ स्वाइप करके टॉर्च एक्टिवेट कर सकते हैं। स्पिल्ट स्क्रीन फीचर जिसे एंड्रॉयड 7.0 नूगा में पेश किया गया था। अब उसे मीयूआई 9 का हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 9, Mi 5X, MIUI 9 Features, Android Nougat
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.