Redmi Note 5 Pro को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi Note 5 Pro यूज़र्स ने दावा किया है कि उन्हें मीयूआई 11 अपडेट मिल गया है। अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI v11.02.0 PEIMIXM है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 13:49 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है MIUI 11 अपडेट
  • रेडमी नोट 5 प्रो को पहले नवंबर में यह अपडेट देने की बात की गई थी
  • अक्टूबर महीने का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है MIUI 11 अपडेट
भारत में MIUI 11 रोलआउट की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। Redmi 7, Redmi Y3 और Redmi Note 7 जैसे स्मार्टफोन को मीयूआई 11 अपडेट देने के बाद शाओमी ने अपना ध्यान पुराने फोन पर लगाया है। खबर है कि Xiaomi ने भारत में Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट जारी कर दिया है। रेडमी नोट 5 प्रो के लिए जारी किया गया मीयूआई 11 अपडेट अपने साथ फोन के लिए अक्टूबर महीने का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। यह पुरानी कमियों को दूर करता है और इसके अलावा सिस्टम में भी कई बदलाव किए गए हैं।

मी कम्युनिटी फोरम पर कई रेडमी नोट 5 प्रो यूज़र्स ने दावा किया है कि उन्हें मीयूआई 11 अपडेट मिल गया है। अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI v11.02.0 PEIMIXM है। यह अपडेट 622 एमबी का है और यह अपने साथ अक्टूबर महीने का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। अपडेट ने वाई-फाई पेज से जुड़ी कमी को दूर कर दिया है। इसके अलावा बैटरी सेवर के कुछ फीचर्स छिप जा रहे थे। यह कमी भी दूर हो गई है। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग से पता चलता है कि अपडेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है।
Advertisement

नए फीचर्स की बात करें तो MIUI 11 v11.02.0 PEIMIXM अपडेट Redmi Note 5 Pro में गेम टर्बो में अतिरिक्त मेन्यू को लगातार स्वाइप करने की सुविधा और गेम टर्बो के लिए होम स्क्रीन शॉर्ट कट लेकर आता है। इसके अलावा ऑटोप्ले और गेम टर्बो में दो सिम कार्ड के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी स्विच करने की सुविधा मिल गई है। इसके अलावा ऑटो ब्राइटनेस को खुद ब खुद टर्न ऑफ, रीडिंग मोड और स्क्रीनशॉट गेसचर्स जैसे फीचर्स भी रेडमी नोट 5 प्रो का हिस्सा बन गए हैं।

अगर आपके पास रेडमी नोट 5 प्रो है। आप Settings > About phone > System update में जाकर मीयूआई 11 अपडेट की जांच कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि रेडमी नोट 5 प्रो को मीयूआई 11 का अपडेट दूसरे फेज में शुरू होना था। इस फेज़ का आगाज़ 4 नवंबर को होने वाला है। लेकिन प्रतीत होता है कि Xiaomi ने टेस्टिंग के लिए सीमित लोगों के लिए अपडेट पहले ही रिलीज कर दिया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.