Microsoft अक्टूबर में दो नए Lumia फोन और एक टैबलेट करेगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
Manish Singh, अपडेटेड: 21 अगस्त 2015 12:53 IST
खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) इस साल अक्टूबर महीने में एक मीडिया इवेंट में दो नए लूमिया (Lumia) स्मार्टफोन, सर्फेस प्रो 4 (Surface Pro 4) टैबलेट और माइक्रोसॉफ्ट बैंड 2 (Microsoft Band 2) लॉन्च कर सकता है। पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में भी ऐसा ही दावा किया गया था। इसमें लिखा था कि कंपनी सितंबर में आयोजित होने वाले IFA 2015 के बजाय अक्टूबर में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

दो हाइएंड लूमिया हैंडसेट लूमिया 950 (Lumia 950) और लूमिया 950 एक्सएल (Lumia 950 XL) के लॉन्च को लेकर कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि Lumia 950 को टॉकमैन (Talkman) और Lumia 950 XLको सिटीमैन (Cityman) कोडनेम से भी जाना जाता है। चीन की वेबसाइट WPDang की रिपोर्ट में कहा गया है कि Microsoft इसी इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन पर से पर्दा उठाएगा।
Advertisement

कंपनी इस इवेंट में अपना नेक्स्ट जेनरेशन टैबलेट भी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस इवेंट में सर्फेस प्रो 4 (Surface Pro 4) टैबलेट को पेश कर सकती है। अफसोस की बात यह है कि इस डिवाइस के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। दावा किया गया है कि इस टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। आपको बता दें कि Microsoft ने 2014 में Surface Pro 3 लॉन्च किया था।

Microsoft Band में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इवेंट में Microsoft Band 2 को लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में भी फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। कंपनी पिछले साल अपने फिटनेस ट्रेकर के डिमांड को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाई थी। उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं देखने को मिलेगा।
Advertisement

अगर Microsoft वाकई में दो स्मार्टफोन लॉन्च करता है तो ये डिवाइस मार्केट में सबसे पावरफुल Windows Phone (Windows 10 Mobile) हो जाएंगे। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft Lumia 950 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.2 इंच के QHD Oled डिस्प्ले, 64-bit hexa-core Qualcomm Snapdragon 808 प्रोसेसर और 3GB के रैम (RAM) होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का प्योरव्यू रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा, 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद) और 3000mAh की रीमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

Microsoft Lumia 950 XL के बारे में दावा किया गया है कि इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 64-bit octa-core Snapdragon 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियर कैमरे के लिए ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद होंगे और इसमें 3300mAh की रीमूवेबल बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.