माइक्रोसॉफ्ट का 'आखिरी लूमिया फोन' 1 फरवरी को होगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2016 14:06 IST
खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने अगले लूमिया फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी सामने आई है कि यह कंपनी का 'आखिरी लूमिया फोन' होगा। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को 1 फरवरी को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

लूमिया 650 को लॉन्च करने के बाद अमेरिका की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपना ध्यान विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित सर्फेस फोन रेंज पर केंद्रित करेगी। इसके बाद लूमिया नाम के तहत कोई हैंडसेट नहीं पेश किया जाएगा। विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे कई बार लूमिया 650 के आखिरी लूमिया फोन होने जानकारी मिली है।

यह पहला मौका नहीं है जब हमने माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस फोन सीरीज के बारे में सुना है। पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर क्रिस कापोसेला ने इशारों में कहा था कि कंपनी एक हाई-एंड स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बहुप्रतीक्षित सर्फेस फोन की बात कर रहे थे। इसे 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में क्वालकॉम के चिपसेट की जगह इंटेल के प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे।

अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो हम मोबाइल की दुनिया में एक युग का अंत देखेंगे। एक वक्त पर माइक्रोसॉफ्ट ने अन्य ब्रांड और प्लेटफॉर्म से भिड़ने के लिए लूमिया रेंज के स्मार्टफोन मार्केट में उतारे थे। अब उसे ही बंद करने की तैयारी की जा रही है।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 के बारे में जानकारी आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी जाएगी। इस दौरान कंपनी लूमिया 650 की उपलब्धता और कीमत का भी खुलासा करेगी।
Advertisement

इन सभी दावों को पूरी तरह से विश्वास ना करें। अभी तक माइक्रोसॉफ्ट की ओर से लूमिया फोन सीरीज को बंद करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, एलईडी फ्लैश के सात 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के व्हाइट और कलर वेरिएंट होने की जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.