माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस फोन के तीन मॉडल 2017 की शुरुआत में होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 16:51 IST
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा कथित तौर पर सर्फेस ब्रांड के स्मार्टफोन पर काम करने की चर्चा कई दिनों से है। अब नई जानकारी सामने आई है कि माइक्रोसॉफ्ट साल 2017 की शुरुआत में ही अपने सर्फेस फोन को लॉन्च कर पाएगी।

विंडोज सेंट्रल ने इस फोन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की योजना से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के तीन मॉडल लॉन्च करेगी। सभी मॉडल अलग-अलग किस्म के ग्राहकों के लिए होंगे। एक रेगुलर यूज़र के लिए, दूसरा बिजनेस केंद्रित और तीसरा प्रशंसकों के लिए। अफसोस की बात यह है कि इन तीनों हैंडसेट में किस तरह के अंतर होंगे, यह नहीं पता चल पाया है। रिपोर्ट में कयास लगाया गया है कि सर्फेस फोन के अलग-अलग वेरिएंट में प्रोसेसर, स्टोरेज और कई अन्य फ़ीचर में अंतर होगा। तीनों सर्फेस फोन की कीमत भी अलग-अलग होगी।

सर्फेस फोन के लॉन्च में हो रही देरी के पीछे विंडोज 10 मोबाइल ओएस के डेवलपमेंट को मुख्य वजह बताया जा रहा है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि किसी भी सर्फेस फोन को 2017 से पहले लॉन्च किए जाने की संभावना ना के बराबर है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया लाइन में नए डिवाइस बनाने बंद कर दिए हैं और कुछ समय तक नए प्रोडक्ट भी नहीं लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

ताजा रिपोर्ट में दी गई जानकारियां उन पुराने दावों को खारिज करती हैं जिनमें इस स्मार्टफोन को 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई थी। पिछले साल के अंत में माइक्रोसॉफ्ट के सीएमओ ने इशारों में नया शानदार सर्फेस फोन डेवलप किए जाने के बारे में कहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.