माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल, लूमिया 550 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2015 18:18 IST
पहले खबर आई थी कि अक्टूबर महीने में माइक्रोसॉफ्ट का लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्स विंडोज फोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अब रिपोर्ट आई है कि कंपनी इन दोनों हैंडसेट के साथ तीसरा स्मार्टफोन लूमिया 550 भी लॉन्च करेगी। हाल ही में इन डिवाइस की स्लाइड इमेज लीक हुई थी जिसके जरिए तीनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इसके अलावा लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल की कंप्यूटर डिजाइन तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई हैं। इन तस्वीरों से हैंडसेट के हार्डवेयर डिजाइन का अनुमान लगाया जा सकता है।

इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए किया गया जिसकी जानकारी जीएसएमएरिना द्वारा दी गई। लीक के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल में 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3300 एमएएच की बैटरी होगी। इसके साथ क्वालकॉम का क्विकचार्ज टेक और क्यूआई वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद रहेगा।
Advertisement

दावा किया गया है कि लूमिया 950 में 5.2 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले, हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3000 एमएएच की बैटरी है। लूमिया 950 के बाकी स्पेसिफिकेशन लूमिया 950 एक्सएल वाले ही हैं।

लीक हुई स्लाइड तस्वीरों से पता चला है कि लूमिया 550 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद होगी। इसके अलावा हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की भी जानकारी मिली है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट, 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 1905 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

इन तीनों ही हैंडसेट को कंपनी के 6 अक्टूबर के इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट बैंड 2 और माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.