माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2016 14:24 IST
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च तो नहीं किया गया है, लेकिन इस बीच एक और थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट ने इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसके साथ हैंडसेट को यूनाइटेड किंगडम में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के संबंध में कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं।

MobileFun UK वेबसाइट की लिस्टिंग पेज पर माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650  का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन की कीमत 199 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 19,400 रुपये) होगी। जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है, तो एलटीई को सपोर्ट करने वाले इस हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, लूमिया 650 के यूज़र को 30 जीबी वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिलेगी। हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।

150 ग्राम वज़न वाले माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 में 2000 एमएएच की लिथियम-इयॉन बैटरी होगी। इसमें माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र, वर्ड फ्लो कीबोर्ड और रियल टाइम लाइव टाइल्स भी होंगे।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि लिस्टिंग में ज़िक्र किए गए स्पेसिफिकेशन अब तक लीक हुए फ़ीचर के मेल खाते हैं। इसके अलावा हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 या 212 चिपसेट इस्तेमाल किए जाने का पता चला है। स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं।
Advertisement

ख़बर है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने अगले लूमिया फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी सामने आई है कि यह कंपनी का 'आखिरी लूमिया फोन' होगा। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को 1 फरवरी को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। लूमिया 650 को लॉन्च करने के बाद अमेरिका की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपना ध्यान विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित सर्फेस फोन रेंज पर केंद्रित करेगी। इसके बाद लूमिया नाम के तहत कोई हैंडसेट नहीं पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.