माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट विंडोज 10 मोबाइल हैंडसेट भारत में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट विंडोज 10 मोबाइल हैंडसेट भारत में लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 की बिक्री भारत में बुधवार से शुरू होगी। हैंडसेट की कीमत 9,399 रुपये है और यह ग्लॉसी व्हाइट व मैटे ब्लैक वेरिएंट में उपलब्ध होगा। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि लूमिया 550 में विंडोज 10 कंटीन्यूउम फ़ीचर नहीं मौजूद होगा। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र स्मार्टफोन का इस्तेमाल डेस्कटॉप के तौर पर कर सकते हैं।

विंडोज 10 मोबाइल के साथ लूमिया 550 में माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र, नए अवतार में आउटलुक मेल, वनड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, कोरटोना डिजिटल वॉयस असिस्टेंट और ग्लांस स्क्रीन जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। ग्लांस स्क्रीन की मदद से यूज़र स्मार्टफोन के स्क्रीन को अनलॉक किए बिना नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 315 पीपीआई। स्मार्टफोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट, एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी के रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह सिंगल सिम डिवाइस है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में एफ/2.4 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरे से एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में एफ/2.8 एपरचर वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे में ऑटो/मैनुअल एक्सपोज़र, जीयोटैगिंग और टच फोकस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

डिवाइस माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। वायरलेस कनेक्टिविटी में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, हॉटस्पॉट, एफएम रेडियो और ए-जीपीएस फ़ीचर शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने लिए मौजूद है 2100 एमएएच की बैटरी। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि बैटरी 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 2जी नेटवर्क पर 16 घंटे तक का टॉक टाइम, 3जी नेटवर्क पर 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 4जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  4. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  5. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  6. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  8. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »