Micromax का नया Yu Ace स्मार्टफोन 30 अगस्त को होगा लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax ने इस बात की घोषणा कर दी है कि 30 अगस्त को यू ब्रांड का नया स्मार्टफोन Yu Ace लॉन्च होगा। कंपनी के लेटेस्ट टीजर पोस्टर से इस बात का संकेत मिला है कि यू ब्रांड के नए हैंडसेट की बैटरी ज्यादा पावर बैकअप देगी।

Micromax का नया Yu Ace स्मार्टफोन 30 अगस्त को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Yu Yureka 2 था यू ब्रांड का आखिरी स्मार्टफोन
  • माइक्रोमैक्स का ऑनलाइन सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स 2014 में हुआ था लॉन्च
  • ट्वीट नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर एक इशारा है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax ने इस बात की घोषणा कर दी है कि 30 अगस्त को यू ब्रांड का नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट से यू ब्रांड के अगले स्मार्टफोन का नाम पता चला है। 30 अगस्त को यू ब्रांड का स्मार्टफोन Yu Ace लॉन्च होगा। कंपनी के लेटेस्ट टीजर पोस्टर से इस बात का संकेत मिला है कि यू ब्रांड के नए हैंडसेट की बैटरी ज्यादा पावर बैकअप देगी। करीब साल भर की चुप्पी के बाद यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किया गया है। देखा जाए तो कंपनी का यह ट्वीट नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर एक इशारा है। याद रहे कि माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन Yu Yureka 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं खो सा गया।

नया पोस्टर इस बात का संकेत दे रहा है कि माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू का नया स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप ज्यादा होगा। पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा है- यू अब लंबे समय तक साथ देगा, तो 30 अगस्त 2018 को YUFaceOff के लिए तैयार रहें। यह इस बात को कंफर्म करता है कि पोस्टर में बताई गई तारीख को कंपनी अपना नया हैंडसेट लॉन्च करेगी जो ज्यादा पावर बैकअप देगा। 2014 में माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू लॉन्च हुआ था। दिसंबर 2014 में इस ब्रांड के तहत सबसे पहला स्मार्टफोन जो लॉन्च हुआ था वह था- Yu Yureka। सितंबर 2017 में यू यूरेका 2 को लॉन्च किया गया था। यू यूरेका 2 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाता है।

यू यूरेका 2 की ख़ासियतों की बात करें तो फोन में 4 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी इसका एक अहम फीचर है। यू यूरेका 2 में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 64 जीबी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YU, Micromax, Yu Yureka 2, Yu Yureka, Yu Ace
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »