Micromax का अगला इन-सीरीज़ फोन इन एडवांस फीचर्स से होगा लैस

6 जीबी रैम के अलावा, शर्मा ने अगले Micromax In-सीरीज़ फोन पर लिक्विड कूलिंग और हाई रिफ्रेश रेट शामिल होने का भी संकेत दिया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2020 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Micromax के राहुल शर्मा ने आगामी In सीरीज़ फोन को लेकर दी जानकारियां
  • हाई-रिफ्रेश रेट, लिक्विड कूलिंग और 6 जीबी रैम से होगा लैस
  • हाल ही में मार्केट में Micromax In Note 1 और In 1b के साथ की है एंट्री

Micromax In Note 1 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

Micromax के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने सोमवार को यूट्यूब पर एक वर्चुअल सेशन की मेजबानी की, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी एक नया 6 जीबी रैम स्मार्टफोन विकसित कर रही है। उन्होंने In-सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट और लिक्विड कूलिंग लाने की योजना का भी ज़िक्र किया। शर्मा ने प्रोडक्ट हेड सुनील जून के साथ किए सत्र के दौरान कुछ यूज़र्स की चिंताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने यह भी कहा कि माइक्रोमैक्स अपने इन-सीरीज़ फोन को देश में ऑफलाइन बेचना शुरू करेगी।

वर्चुअल सेशन के दौरान यूज़र्स के सवालों का जवाब देते हुए, शर्मा ने कहा कि आप जल्द ही 6 जीबी रैम में कुछ नया देखने की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि यह Micromax In Note 1 का नया वेरिएं नहीं होगा। बता दें कि इन नोट 1 में 4 जीबी रैम  के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प आते हैं।

6 जीबी रैम के अलावा, शर्मा ने अगले माइक्रोमैक्स इन-सीरीज़ फोन पर लिक्विड कूलिंग और हाई रिफ्रेश रेट शामिल होने का भी संकेत दिया। शर्मा ने यह भी बताया कि माइक्रोमैक्स ने इन नोट 1 के साथ एक बैक कवर देना शुरू किया है और यह उन ग्राहकों तक भी पहुंचाया जाएगा, जिन्होंने In Note 1 को पहले ही खरीद लिया है।

सत्र के दौरान, शर्मा ने इन नोट 1 को लेकर यूज़र्स की कुछ चिंताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फोन Widevine L3 सपोर्ट के साथ नहीं आता है, हालांकि अगले प्रोडक्ट में Widevine L1 लाने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि इन नोट 1 में रेनबो सीजी-01 प्रो ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 8एच हार्डनेस के साथ आता है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.