5000mAh की बैटरी और शानदार डिस्प्ले से लैस Micromax In 2c स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Micromax In 2c के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। शुरुआत में इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 2c में 6.52 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Micromax ने Micromax In 2c को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया है।
  • Micromax In 2c के 3GB RAM और 32GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।

Micromax In 2c में 6.52 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Micromax

Micromax ने Micromax In 2c को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। नया Micromax स्मार्टफोन In 2b से काफी मिलता-जुलता है जिसे बीते साल कंपनी ने पेश किया था। फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें ड्यूल रियर कैमरे से लैस हैं। Micromax In 2c में ऑक्टा-कोर Unisoc T610 SoC के साथ ही इनबिल्ट स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो कि एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक चल सकती है। Micromax In 2c का मुकाबला Infinix Hot 11 2022, Realme C31 और Poco C3 से होगा।
 

Micromax In 2c कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Micromax In 2c के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। शुरुआत में इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Micromax In 2c ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Micromax की ऑफिशियल साइट पर 1 मई से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्राउन और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।
 

Micromax In 2c के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Micromax In 2c में 6.52 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T610 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256GB स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.31 mm, चौड़ाई 75.68 mm, मोटाई 8.63 mm और 198 ग्राम है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + VGA

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.