• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Micromax ने भारत में लॉन्च किया अफॉर्डेबल In 2b स्मार्टफोन, कीमत 8 हज़ार से कम...

Micromax ने भारत में लॉन्च किया अफॉर्डेबल In 2b स्मार्टफोन, कीमत 8 हज़ार से कम...

नया Micromax In 2b फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है।

Micromax ने भारत में लॉन्च किया अफॉर्डेबल In 2b स्मार्टफोन, कीमत 8 हज़ार से कम...

यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Micromax In 2b में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • माइक्रोमैक्स इन 2बी Unisoc T610 प्रोसेसर से है लैस
  • फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
Micromax In 2b स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मौजूदा Micromax In 1b का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.52 इंच एचडी+ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है, जिसमें Unisoc T610 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि आयतकार आकार के मॉड्यूल में स्थित है। वहीं, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को फोन के दाएं किनारे पर जगह दी गई है। फोन के बैक पर डुअल पैटर्न डिज़ाइन दिया गया है और यह फोन 9mm मोटा है।
 

Micromax In 2b price in India, availability

नया Micromax In 2b फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन की सेल Flipkart और Micromaxinfo.com के माध्यम से शुरू होगी। फोन की पहली सेल 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी।
 

Micromax In 2b specifications

डुअल-सिम (नैनो) माइक्रोमैक्स इन 2बी एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Unisoc T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलता है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी बढ़ाया जा सकता है।
 
micromax
फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स इन 2बी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें नाइट मोट, बैकग्राउंड पोट्रेट, ब्लूटी मोड, मोशन फोटो, प्ले एंड पॉज़ वीडियो शूट और पुच एचडी फ्रंट एंड बैक रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Micromax In 2B में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 160 घंटो तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 20 घंटो तक की वेब ब्राउज़िंग, 15 घंटों तक की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटों तक का टॉकटाइम प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल VoWiFi, डुअल VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी सपोर्ट दिया गया है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर शामिल है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Smooth and bloat-free software
  • Good gaming performance
  • कमियां
  • Average cameras
  • Slow charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी610
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »