Micromax In 1b के बेस वेरिएंट में होगा Android 10 (Go Edition), इस दिन होगी पहली सेल

Android 10 (Go Edition), जो कि नियमित एंड्रॉयड 10 का लाइट वर्ज़न है, निश्चित तौर पर Micromax In 1b के बेस वेरिएंट की परफॉर्मेंस में कुछ सुधार लाएगा।

Micromax In 1b के बेस वेरिएंट में होगा Android 10 (Go Edition), इस दिन होगी पहली सेल

Micromax In 1b की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Micromax In 1b की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • इसमें 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट्स के विकल्प मिलते हैं
  • 2 जीबी वेरिएंट गो एडिशन और 4 जीबी वेरिएंट नियमित वर्ज़न से होगा लैस
विज्ञापन
Micromax In 1b, जो अभी तक भारत में खरीद के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है,  Google के Android 10 (Go Edition) पर आधारित होगा। कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि की है। एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) माइक्रोमैक्स इन 1बी के बेस वेरिएंट तक सीमित होगा, जिसमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज है। जबकि इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल नियमित एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

माइक्रोमैक्स द्वारा Gadgets 360 को दी गई जानकारी की झलक फ्लिपकार्ट पर मौजूद स्मार्टफोन वेरिएंट्स की लिस्टिंग से भी पता चलती है।

एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन), जो कि नियमित एंड्रॉयड 10 का लाइट वर्ज़न है, निश्चित तौर पर बेस वेरिएंट की परफॉर्मेंस में कुछ सुधार लाएगा। हालांकि, बेस और हाई एंड वेरिएंट के यूआई में ज्यादा अंतर नहीं होगा, क्योंकि दोनों स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देते हैं।

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स इन 1बी को पहले 26 नवंबर को बेचा जाना था, जो इसकी पहली सेल थी, लेकिन लॉजिस्टिक्स में देरी होने के कारण सेल को स्थगित कर दिया गया। अब Micromax In 1b की भारत में पहली सेल 1 दिसंबर को होनी है। माइक्रोमैक्स इन 1बी को इस महीने की शुरुआत में Micromax In Note 1 के साथ देश में लॉन्च किया गया था। दोनों नए फोन कंपनी की नई 'In' सीरीज़ का हिस्सा है, जिसके सहारे कंपनी भारत में अपने पैर फिर से जमाना चाह रही है और Oppo, Vivo और Xiaomi सहित अन्य चीनी ब्रांडों को कड़ी चुनौती देने की योजना बना रही है।

Micromax In 1b  को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं। 
 

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • कमियां
  • Average battery life
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »