Micromax in 1 भारत में 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 10,499 में लॉन्च

Micromax In 1 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन को आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 1 में 6 जीबी रैम मौजूद है
  • माइक्रोमैक्स इन 1 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 11 अपडेट
  • फोन में मौजूद है 6.67 इंच का डिस्प्ले

Micromax In 1 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के उपलब्ध होगा वो है ब्लू और पर्पल।

Micromax In 1 स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जोकि प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। फोन में मैटेलिक फिनिश के साथ बैक पैनल पर X पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा, माइक्रोमैक्स इन 1 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। माइक्रोमैक्स इन 1 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन व दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं। साथ ही फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
 

Micromax In 1 price in India, availability

माइक्रोमैक्स इन 1 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन को आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया Micromax In 1 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के उपलब्ध होगा वो है ब्लू और पर्पल। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश दिया होगा, जिसमें X पैटर्न मौजूद है। फोन की सेल 26 मार्च से दोपहर 12 बजे Flipkart और Micromax वेबसाइट पर शुरू होगी। Micromax फोन को इंट्रोडक्ट्री कीमत में पेश कर रही है, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है।
Advertisement
 

Micromax In 1 specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1 फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है, हालांकि कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 11 अपडेट का वादा भी किया है जो कि इस साल तक प्राप्त हो जाएगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x,2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9  आस्पेक्ट रेशियो, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी जाएगी। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ जुगलबंदी में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 4जी, डुअल वीओएलटीई, डुअल-वीओवाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 165.24x76.95x8.99mm है।

Micromax In 1 में L1 Widevine सपोर्ट आता है, जिसका मतलब यह है कि इसमें Netflix, Prime Video और अन्य OTT प्लेटफॉर्म के वीडियो एचडी में प्ले कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.