Micromax ने लॉन्च किया स्लिम स्मार्टफोन Canvas Sliver 5, कीमत 17,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:25 IST
Micromax ने गुरुवार को Canvas सीरीज का नया स्मार्टफोन Canvas Sliver 5 पेश किया। Canvas Sliver 5 की कीमत 17,999 रुपये है और यह मार्केट में जुलाई के पहले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

Micromax Canvas Sliver 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी चौड़ाई है, जो 5.1मिलीमीटर है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। कंपनी का कहना है कि इस हैंडसेट की बॉडी पूरी तरह से यूनिफॉर्म है, कहीं भी कोई बंप नहीं है। आपको बता दें कि Vivo के X5Max की मोटाई 4.75mm है, लेकिन इस हैंडसेट में रियर कैमरे के आसपास पीछे की तरफ थोड़ा उभार है। कुछ ऐसा ही Oppo R5 के साथ भी है जिसकी मोटाई 4.85mm है। यह फोन हल्का भी है, इसका वजन है 97 ग्राम।

फोन की दूसरी बड़ी खासियत है कि यह 4जी LTE के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा Canvas Knight 2 की तरह यह हैंडसेट Airtel के डबल 4जी डेटा ऑफर के साथ आता है, जो किसी भी कनज्यूमर के 4जी डेटा अमाउंट को डबल कर देता है। कंपनी ने Canvas Sliver 5 के लिए नई सर्विस पॉलिसी का भी ऐलान किया, जिसे 'M! On-site Care' का नाम दिया गया है। इसके तहत कंपनी कनज्यूमर के घर से हैंडसेट पिकअप करेगी और 7 दिन के अंदर उसे ठीक करके वापस कर देगी।

Android 5.0.2 Lollipop बेस्ड Micromax Canvas Sliver 5 सिंगल सिम कार्ड (नैनो-सिम) सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 4.8 इंच का (720x1280 pixels) HD Amoled डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन है। फोन में 64-bit 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2जीबी का रैम। Canvas Sliver 5 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं होना, औसत स्पेसिफिकेशन्स और ज्यादा कीमत, इस हैंडसेट के खिलाफ जा सकते हैं। हालांकि, यह मानना होगा कि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मोटाई है। यह गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
Advertisement

Canvas Sliver 5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जिसके साथ है Sony IMX219 CMOS सेंसर और LED फ्लैश। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। Canvas Sliver 5 में 2000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का दावा है कि अब बैटरी बैकअप भी बेहतर है।
Advertisement

Micromax ने यह भी बताया कि हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमेन कंपनी के इस प्रोडक्ट का विज्ञापन करते दिखेंगे। इस हैंडसेट के विज्ञापन टेलीविजन पर जुलाई में दिखने लगेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.