Micromax Canvas Infinity 10,000 रुपये से कम में लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन कैनवस इनफिनिटी लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। कैनवस इनफिनिटी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से अमेज़नडॉटइन पर शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 अगस्त 2017 14:22 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है
  • फोन में 5.7 इंच एचडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है
  • फोन को पावर देने के लिए 2900 एमएएच की बैटरी है
भारत में अपना इवोक डुअल नोट लॉन्च करने के बाद, मंगलवार को माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन कैनवस इनफिनिटी लॉन्च कर दिया। Micromax Canvas Infinity में 5.7 इंच डिस्प्ले है 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। माइक्रोमैक्स का कहना है कि Micromax Canvas Infinity को कुछ समय बाद ऑफलाइन चैनल के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन अभी यह अमेज़न एक्सक्लूसिव ही रहेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत और उपलब्धता
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। कैनवस इनफिनिटी के लिए रजिस्ट्रेशन अमेज़नडॉटइन पर शुरू हो गए हैं। फोन की बिक्री एक सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के लिए कस्टमर केयर सर्विस 24 घंटे मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी को जल्द एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलेगी। माइक्रोमैक्स के राहुल शर्मा ने क्रिकेट का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी अब बाज़ार में आक्रामक रूख अपनाने की तैयारी में है क्योंकि अभी तक एक अच्छे बल्लेबाज की तरह कंपनी बाज़ार के रुख पर अध्ययन कर रही थी।
Advertisement

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन
Advertisement
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी मेटल मॉडी का बना है जिसके रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। सेंसर के नीचे एक सिंगल कैमरा सेटअप है। रियर पर ऊपर व नीचे एंटीना बैंड और स्पीकर ग्रिल भी है। आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं और निचले किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसमें 5.7 इंच एचडी आईपीएस  (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।
 

स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं रियर पर अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में सेल्फी शॉट फ़ीचर भी है। फ्रंट कैमरा रियल टाइम बोकेह सेल्फी इफेक्ट और फेस ब्यूटी मोड से लैस है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2900 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो माइक्रोमैक्स इनफिनिटी 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटिक सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 18:9 screen at a low price
  • Compact
  • Dedicated SIM and microSD card slots
  • Bad
  • Display quality is below par
  • Custom UI is buggy
  • Performance is sluggish
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.