• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक में है 5.5 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम, जानें कीमत

माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक में है 5.5 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम, जानें कीमत

माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक में है 5.5 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम, जानें कीमत
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन कैनवस इवोक लॉन्च कर दिया है। माइकक्रोमैक्स की नई इवोक सीरीज के कैनवस इवोक स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर मंगलवार से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। फोन की कीमत 8,499 रुपये है और यह फोन ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक में (1280x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 3जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

कंपनी का कहना है कि माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक स्मार्टफोन को खासतौर पर युवा पेशेवरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बात करें कैमरे की तो माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए एलईडीफ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 पर चलता है। फोन को दमदार बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर कैनवस इवोक दोनों भारतीय बैंड एफडीडी-एलटीई बैंड 3 (1800मेगाहर्ट्ज़) और टीडीडी-एलटीई बैंड 40 (2300मेगाहर्ट्ज़) 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इसके अलावा यूएसबी ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »