माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू339 3जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,500 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2015 07:35 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया बजट 3जी हैंडसेट बोल्ट क्यू339 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू339 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।

फ्लिपकार्ट के अलावा इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने वोडाफोन के साथ भी समझौता किया है। बोल्ट क्यू339 के साथ यूज़र को 500 एमबी का 3जी डेटा 2 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा। कंपनी बोल्ट सीरीज के इस लेटेस्ट हैंडसेट के जरिए 3जी फोन यूज़र को लुभाने की कोशिश कर रही है।

हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू339 स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसमें से सिर्फ 2.5 जीबी स्टोरेज का इस्तेमाल यूज़र कर पाएंगे। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। इस डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 3जी के अलावा डिवाइस में वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में 1650 एमएएच की बैटरी है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, बैटरी 5.5 घंटे का टॉक टाइम और 280 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। बोल्ट क्यू339 का डाइमेंशन 123x63.8x9.7 मिलीमीटर है और यह ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स के सीईओ विनीत तनेजा ने लॉन्च के मौके पर कहा, ''त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए क्यू339 हैंडसेट को लॉन्च किया गया है। यह एक बजट डिवाइस है। मार्केट में शायद ही कोई 4.5 इंच डिस्प्ले और 3जी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस डिवाइस इस कीमत में मिले। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.