माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू338 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 सितंबर 2015 15:45 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट सीरीज का नया स्मार्मटफोन बोल्ट क्यू338 पेश किया है। माइक्रोमैक्स के इस लेटेस्ट हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस की कीमत और उपलब्धता का जिक्र नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू338 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6580) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम होगा।
Advertisement

माइक्रोमैक्स के इस नए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डुअल-सिम सपोर्ट करने वाला क्यू338 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, और माइक्रो-यूएसबी 2.0 फीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 7.5 घंटे का टॉक टाइम और 360 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

हाल ही में माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस जूस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ लॉन्च किए थे। माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3+ की बिक्री सितंबर महीने के अंत से शुरू होगी।
Advertisement

कैनवस जूस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ में 4000 एमएएच पावर वाली बड़ी बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.