• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू332 में है 5 मेगापिक्सल का कैमरा, कंपनी की साइट पर लिस्ट

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू332 में है 5 मेगापिक्सल का कैमरा, कंपनी की साइट पर लिस्ट

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू332 में है 5 मेगापिक्सल का कैमरा, कंपनी की साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
बोल्ट सीरीज के तीन बजट स्मार्टफोन बोल्ट एस302, बोल्ट क्यू331 और बोल्ट क्यू338 लॉन्च करने के बाद अब माइक्रोमैक्स ने बोल्ट क्यू332 हैंडसेट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

खबर लिखे जाने तक माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू332 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध थी। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट क्यू332 स्मार्टफोन को 'पॉकेट होम थियेटर' का तमगा दिया है जो 96 डेसिबल आउटपुट देने वाले बिल्ट इन स्पीकर के साथ आएगा।

बोल्ट क्यू332 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जिसमें 5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडबल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 2 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। कंपनी ने सेल्फी के दीवानों के लिए हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया है। बोल्ट क्यू332 का रियर कैमरा सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, जीयो टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फ़ीचर से लैस होगा।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो बोल्ट क्यू332 में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, यह 6 घंटें का टॉक टाइम और 225 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 141.1x73x9.7 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम। इस हैंडसेट को ब्लैक कलर में लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »