Micromax Bharat Go स्मार्टफोन जनवरी में होगा भारत में लॉन्च

माइक्रोमैक्स जल्द ही भारत गो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम के तहत यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह भारत में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 15 जनवरी 2018 18:20 IST
ख़ास बातें
  • यह भारत में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है
  • स्मार्टफोन को जनवरी महीने के आखिर तक उपलब्ध कराया जाएगा
  • याद रहे कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का ऐलान इस साल मई में हुआ था
माइक्रोमैक्स जल्द ही भारत गो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम के तहत यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह भारत में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है। स्मार्टफोन को जनवरी महीने के आखिर तक उपलब्ध कराया जाएगा। Micromax Bharat Go सस्ते दाम वाला हैंडसेट होगा जिसमें यूज़र को एंड्रॉयड ओरियो अनुभव मिलेगा। एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) ऊर्फ एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो का कमज़ोर वर्ज़न है जिसे सस्ते हैंडसेट के लिए तैयार किया गया है।

याद रहे कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का ऐलान इस साल मई में हुआ था। इसे गूगल द्वारा ही डिज़ाइन किया गया है। इसका मकसद सस्ते हैंडसेट में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देने का है।

एंड्रॉयड गो एडिशन, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का एक ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न है जिसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। ओरियो गो पर चलने वाले डिवाइस में 15 प्रतिशत तेज स्टार्टअप टाइम होगा। कंपनी ने लॉन्च करते वक्त कहा था कि पहले से इंस्टॉल आने वाले ऐप ऑप्टिमाइज़ होने पर 50 प्रतिशत कम स्टोरेज की ख़पत करेंगे। गूगल ने कहा कि एक औसत ओरियो गो डिवाइस में इन ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ 1,000 अतिरिक्त तस्वीरें स्टोर की जा सकेंगी। ओरियो गो में स्टैंडर्ड वर्ज़न में दिए गए सिक्योरिटी फ़ीचर होंगे, इनमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट शामिल है। गो एडिशन डिवाइस डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव डेटा सेवर फ़ीचर के साथ आएगा। यूज़र कोई भी ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें एक नया सेक्शन है जिसमें ख़ासतौर पर गो एडिशन डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप शामिल हैं जैसे फेसबुक लाइट और फ्लिपकार्ट शामिल हैं। गूगल ऐप्स को लो-एंड डिवाइस के साथ बेहतर काम करने के इरादे से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और असिस्टेंट, जीमेल, क्रोम, सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीबोर्ड  गो वर्ज़न सभी ओरियो गो डिवाइस में प्रीलोड आएंगे।

Micromax ने फिलहाल भारत गो स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इतना तो तय है कि यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को उभरते हुए मार्केट के लिए बनाया गया है। इसका मकसद पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को एंड्रॉयड अनुभव देने का है। दूसरी तरफ, प्रोसेसर बनाने वाली दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनी मीडियाटेक और क्वालकॉम ने पहले ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए प्रोसेसर बनाने की जानकारी दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.