Mi Mix 4 स्मार्टफोन 10 अगस्त को होगा लॉन्च, Xiaomi ने किया ऐलान

Mi Mix 4 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Samsung GN1 होगा। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Mi Mix 4 की लॉन्च तारीख की घोषणा Weibo के माध्यम से हुई है
  • Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 11 अगस्त को आयोजित होगा
  • शाओमी के इवेंट में कई डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
Mi Mix 4 स्मार्टफोन 10 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान बुधवार को खुद Xiaomi ने वीबो पर साझा किए टीज़र के जरिए किया। नया मी मिक्स फोन मौजूदा Mi Mix 3 और Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन की तुलना में अपग्रेड्स के साथ आएगा और इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी दिया जा सकता है। मी मिक्स 4 के साथ शाओमी 10 अगस्त को होने वाले इवेंट में कुछ अन्य डिवाउस भी लॉन्च करने वाली है। इनमें कुछ नए स्मार्टफोन और टैबलेट्स हो सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इससे एक दिन बाद Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां नया Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन पेश किया जा सकता है।

Xiaomi ने टीज़र पोस्ट किया है जिसमें Mi Mix 4 की लॉन्च तारीख का ऐलान किया गया है। आपको बता दें, फरवरी महीने में शाओमी के सीईओ Lei Jun ने मी मिक्स 4 के आगमन को कंफर्म किया था।
Advertisement

शाओमी द्वारा आयोजित 10 अगस्त वाले इवेंट में कंपनी कई अन्य नए डिवाइस को भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसका उल्लेख सीईओ ने अपने मंगलवार वाले वीबो पोस्ट में किया था। इन डिवाइस में Mi CC 11 स्मार्टफोन और कंपनी के नए टैबलेट शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें, तो शाओमी इन दिनों Mi Pad 5, Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Lite पर काम कर रही है, जो कि कंपनी के आगामी एंड्रॉयड टैबलेट हो सकते हैं।  

10 अगस्त के इवेंट के साथ शाओमी Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट को टक्कर देने की योजना बना रही है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस दौरान Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोल्डेबल फोन के साथ Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच और Galaxy Buds 2 पेश कर सकती है। यह इवेंट 11 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला है।
Advertisement
 

Mi Mix 4 specifications (expected)

मी मिक्स 4 की आधिकारिक जानकारियां फिलहाल कंपनी द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह फोन पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है। यह फोन कथित रूप से TENAA साइट पर मॉडल नंबर M2016118C के साथ लिस्ट हो चुका है। लीक रेंडर्स से संकेत मिले हैं कि मी मिक्स 4 में अदृश्य अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया जाएगा और फोन के बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले मौजूद होगा बिल्कुल Mi 11 Ultra की तरह। हालांकि, टिप्सटर ने हाल ही में वीबो के जरिए संकेत दिए हैं कि मी मिक्स 4 में सेकेंडरी डिस्प्ले मौजूद नहीं होगा और इसमें 6.67 इंच प्राइमरी फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।

मी मिक्स 4 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Samsung GN1 होगा। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Mix 4 specifications, Mi Mix 4, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.