30,000mAh बैटरी क्षमता वाला Mi Boost Pro Power Bank भारत में लॉन्च, जानें कीमत

क्राउडफंडिंग के जरिए Mi Boost Pro Power Bank को प्रति यूनिट 1,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, क्राउडफंडिंग के बाद इस पावर बैंक को 3,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह पावर बैंक सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 मार्च 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Mi Boost Pro Power Bank की शीपिंग 15 मई से होगी शुरू
  • मी बूस्ट प्रो पावर बैंक में 18W आउटपुट और 24W इनपुट मौजूद है
  • पावर बैंक में मौजूद है Lithium polymer बैटरी

यह पावर बैंक सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Mi Boost Pro Power Bank को 30,000mAh बैटरी क्षमता के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह पावर बैंक पावर डिलीवरी (PD) 3.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट रिचार्जिंग और एडवांस 16-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन आदि फीचर्स शामिल हैं। Xiaomi के अनुसार, PD 3.0 के जरिए इस पावर बैंक को 24 वॉट अधिकतम पावर पर 7.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस डिवाइस में हाई-डेंसिटी लिथियम पॉलिमर बैटरीज़ भी दी गई हैं, जिनकों लेकर कहा गया है कि यह चार्जिंग कनवर्ज़न रेट को इम्प्रूव और डिस्चार्ज वॉल्टेज को स्टेब्लाइज़ करेंगे। इस पावर बैंक की फिलहाल क्राउडफंडिंग ज़ारी की गई है।
 

Mi Boost Pro Power Bank price in India, availability

क्राउडफंडिंग के जरिए Mi Boost Pro Power Bank को प्रति यूनिट 1,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, क्राउडफंडिंग के बाद इस पावर बैंक को 3,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह पावर बैंक सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Mi Boost Pro Power Bank features

मी बूस्ट प्रो पावर बैंक में तीन पोट्स फीचर किए गए हैं, जिसमें से दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट है और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। यूएसबी टाइप-ए पोर्ट का इस्तेमाल कम्पेटिबल डिवाइस के साथ-साथ खुद पावर बैंक को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। यूज़र पावर बैंक को माइक्रो-यूएसबी केबल के जरिए भी चार्ज कर सकते हैं। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो कि एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज कर सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एक समय में यह तीनों डिवाइस को 18 वॉट पर चार्ज करता है या नहीं।  

फास्ट चार्जिंग क्षमता की बात करें, तो मी बूस्ट प्रो पावर बैंक Power Deliver 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें यूएसबी टाइप-सी से यूएसबी टाइप-सी (इनपुट/आउटपुट) चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप-सी से लिथियम पार्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। यूएसबी टाइप-सी से यूएसबी टाइप-सी के साथ पावर बैंक 24 वॉट अधिकतम पावर पर चार्जिंग प्रदान करता है। शाओमी के अनुसार, यह पावर बैंक को 7.5 घंटे में फुल चार्ज करता है।
Advertisement

Xiaomi का कहना है कि Mi Boost Power Bank हाई-डेंसिटी लिथियम पॉलिमर बैटरी से लैस है। इन बैटरियों में एडवांस रसिस्टेंस-कपैसिटन्स सेंसर लगे हैं, जो डिवाइस को सुरक्षित बनाते हैं, चार्जिंग कनवर्ज़न रेट्स में सुधार करते हैं और डिस्चार्जिंग वॉल्टेज को स्थिर करते हैं।

इस पावर बैंक में स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर और छोटे गैजेट्स के लिए लो पावर चार्जिंग मोड भी दिया गया है। पावर बटन को डबल दबाने पर पावर बैंक 2-hour low charging mode में आ जाता है, जो कि वायरलेस इयरफोन और स्मार्ट बैंड जैसे डिवाइसेस को चार्ज करता है। साथ ही, Mi Boost Pro Power Bank 16-लेयर एडवांस चिप प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो कि डिवाइस को ओवरहीटिंग, करंट और शॉर्ट सर्किट से बचाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.