Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Xiaomi एक नए स्मार्टफोन Mi 9T Pro पर भी काम कर रही है। Mi 9T Pro को स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जून 2019 10:19 IST

Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Mi 9T से संबंधित अफवाहें पिछले काफी समय से सामने आ रही है लेकिन इस बीच अब हाल ही में यह बात सामने आई है कि Xiaomi एक नए स्मार्टफोन Mi 9T Pro पर भी काम कर रही है। Mi 9T Pro को स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। Mi 9T के साथ 12 जून को Mi 9T Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग को 7 जून यानी शुक्रवार को पब्लिश किया गया है जिससे मी 9टी प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। यह स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं जिन्हें गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था।

गीकबेंच लिस्टिंग में Mi 9T Pro ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,453 और 10,363 स्कोर किया है। यह स्कोर काफी हद तक Redmi K20 Pro के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परिणामों के समान हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में रेडमी के20 प्रो का 8 जीबी रैम वेरिएंट ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,748 और 10,202 स्कोर किया था।
 


गीकबेंच लिस्टिंग के सामने आने के बाद अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। ठीक उसी तरह जिस तरह Redmi K20 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T। Mi 9T Pro की गीकबेंच लिस्टिंगे को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया था।
Advertisement

बता दें कि Xiaomi ने Mi 9T Pro स्मार्टफोन से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 12 जून को Mi 9T को लॉन्च करने जा रही है। फिलिपिंस की वेबसाइट Revu के मुताबिक, कई अनाधिकारिक सेलर्स अभी तक लॉन्च नहीं हुए Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को फिलिपिंस में बेच रहे हैं। फोन को करीब 25,500 रुपये से करीब 28,100 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9T Pro, Mi 9T Pro, Redmi K20 Pro, Xiaomi, Mi 9T, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.