12 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

Today Tech News: 12 जून 2019 (12 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। आज Redmi Note 7 Pro की सेल आयोजित की जाएगी।

12 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

12 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

ख़ास बातें
  • आज एक बार फिर Redmi Note 7 Pro की सेल
  • Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट हैं
  • Thomson Android TV आज होंगे भारत में लॉन्च
विज्ञापन
Today Tech News: 12 जून 2019 (12 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। 12 जून 2019 यानी आज एक बार फिर Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi Mi 9T को भी आज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाना है। केवल इतना ही नहीं, आज 12 June 2019 को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Thomson ब्रांड भी अपने एंड्रॉयड टीवी (Android TV) को भी लॉन्च करेगी।
 

Redmi Note 7 Pro की सेल

रेडमी नोट 7 प्रो आज यानी 12 June 2019 को एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 12 जून 2019 को Redmi Note 7 Pro की बिक्री दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर शुरू होगी। याद करा दें कि Redmi Note 7 Pro को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।
 

Xiaomi Mi 9T

Xiaomi ने इस माह के शुरुआत में इस बात का ऐलान किया था कि कंपनी 12 जून को मी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पेश करेगी। फिलहाल, Xiaomi Mi 9T के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, Xiaomi के टीज़र्स से खुलासा हो गया है कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। शाओमी ब्रांड के इस फोन की कीमत क्या होगी फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Thomson ब्रांड के एंड्रॉयड टीवी

थॉमसन कंपनी आज 12 June 2019 को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपने नए एंड्रॉयड टीवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। थॉमसन के इन आगामी एंड्रॉयड टीवी की भारत में कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से पर्दा तो आज लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »