108MP कैमरा व Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ Mi 11i लॉन्च, जानें कीमत

Mi 11i के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 55,900 रुपये) है, जबकि अन्य वेरिएंक की कीमत EUR 699 (लगभग 60,300 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मार्च 2021 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11i में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है
  • मी 11आई में 8 जीबी रैम मौजूद है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

यह फोन सेलेस्टियल सिल्वर, कॉस्मिक ब्लैक और फ्रॉस्टी व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है

Mi 11i स्मार्टफोन को Mi 11 Lite, Mi 11 Lite 5G और Mi 11 Ultra स्मार्टफोन के साथ सोमवार को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है। नया Mi सीरीज़ का फोन Mi 11 Pro जैसा ही है, जो कि Mi 11 Lite, Mi 11 Lite 5G और Mi 11 Ultra के साथ सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, मी 11 प्रो के विपरित यह मी 11आई फोन केवल चीन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे कुछ बदलावों के साथ ग्लोबली उपलब्ध कराया जाएगा। मी 11आई फोन में फ्लैट डिस्प्ले और रिडिज़ाइन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos से लैस डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं।
 

Mi 11i price, availability

Mi 11i के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 55,900 रुपये) है, जबकि अन्य वेरिएंक की कीमत  EUR 699 (लगभग 60,300 रुपये) है। यह फोन सेलेस्टियल सिल्वर, कॉस्मिक ब्लैक और फ्रॉस्टी व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है, जो कि आधिकारिक Xiaomi चैनल्स के माध्यम से यूरोप में प्री-बुकिंग के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। हलांकि, अन्य ग्लोबल मार्केट में इस फोन की उपलब्धता को लेकर जानकारी सार्वजनिक करना अभी रहता है।
Advertisement
 

Mi 11i specifications

डुअल-सिम (नैनो) मी 11आई फोन Android 11 आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट Samsung E4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 660 जीपीयू और 8 जीबी LPDDR5 रैम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए मी 11आई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

मी 11आई में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ ही फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

शाओमी ने फोन में 4,520 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन 7.8mm मोटा और 196 ग्राम भारी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11i Price, Mi 11i Specifications, Mi 11i, Mi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.