Mi 11 सीरीज़ अगले हफ्ते हो सकती है लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद

क्वालकॉम ने Weibo पर जानकारी पोस्ट करते हुए बताया कि Snapdragon Tech Summit 2020 में Lei Jun भी उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 सीरीज़ में Mi 11 Pro के शामिल होने की भी उम्मीद
  • क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस हो सकती है नई शाओमी सीरीज़
  • अभी तक कई बार लीक हो चुके हैं दो फ्लैगशिप Mi 11 स्मार्टफोन्स

Mi 11 सीरीज़ में कम से कम दो स्मार्टफोन होने की उम्मीद है

Xiaomi द्वारा Mi 11 सीरीज़ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2020 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ के रूप में घोषित करने की संभावना है, जो वर्चुअली 1 और 2 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। जबकि चीनी कंपनी ने अभी तक अपनी लॉन्च योजनाओं के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी है कि Xiaomi सह-संस्थापक और सीईओ Lei Jun अपने अगली पीढ़ी के प्रोडक्ट की घोषणा करने के लिए वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। Mi 11 में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Mi 11 Pro के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है और दोनों नए फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर (अनुमानित) के साथ आ सकते हैं।

क्वालकॉम ने Weibo पर जानकारी पोस्ट करते हुए बताया कि Snapdragon Tech Summit 2020 में Lei Jun भी उपस्थित होंगे। कंपनी द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्क पर साझा की गई एक आधिकारिक तस्वीर से पता चलता है कि शाओमी कार्यकारी अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट की घोषणा करेंगे।

काफी संभावना है कि कंपनी इस सम्मेलन में Mi 11 सीरीज़ को घोषित करे, क्योंकि इस फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर पिछले कुछ समय से कई लीक्स और अफवाहें देखने को मिल चुकी हैं। इसके अलावा यह भी बता दें कि पिछले साल स्नैपड्रैगन टेक समिट में Xiaomi ने Mi 10 की घोषणा की थी।

बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर एक लिस्टिंग ने हाल ही में Mi 11 के अस्तित्व का सुझाव दिया। इसमें शाओमी फोन एंड्रॉयड 11 और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था। फोन को 1,105 का सिंगल-कोर स्कोर और 3,512 का मल्टी-कोर स्कोर भी मिला।
Advertisement

Mi 11 के साथ Mi 11 Pro के आने की भी उम्मीद है। दोनों नए मी फोन 48-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और पहले से बेहतर इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आने की अफवाह है। मी 11 प्रो को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ क्यूएचडी+ डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 Pro specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.