Mi 11 Pro में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने की खबर, और भी जानकारी लीक

Mi 11 Pro सिंगल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आएगा, जो स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर सेट होगा। फोन के कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने की अफवाह है, जैसा हम Mi 10 और Mi 10T सीरीज़ में देख चुके हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 नवंबर 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Pro के डिस्प्ले के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस होने का दावा
  • हाल में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ Geekbench पर भी हो चुका है लिस्ट

Mi 11 सीरीज़ में कम से कम दो स्मार्टफोन होने की उम्मीद है

Mi 11 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं। नए Xiaomi फ्लैगशिप में क्यूएचडी+ डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। यह Mi 10 Pro और Mi 10T Pro के विपरीत है, जो फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। मी 11 प्रो में मौजूदा मी-सीरीज़ फ्लैगशिप की तुलना में शानदार व्यूइंग अनुभव देने के लिए बेहतर रिफ्रेश रेट मिलने की भी अफवाह है। Mi 11 Pro के अगले साल की शुरुआत में Mi 11 के साथ लॉन्च होने की संभावना है।

जैसा कि एंड्रॉयड पर फोकस करने वाले ब्लॉग PlayfulDroid द्वारा देखा गया है, एक टिप्सटर ने Weibo पर पोस्ट किया है कि Mi 11 Pro 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन QHD+ होगा। यह निश्चित तौर पर Mi 10 Pro पर उपलब्ध 90Hz रेट से अधिक है। हालांकि, यह Mi 10T Pro में उपलब्ध 144Hz रिफ्रेश रेट से कम है।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, Mi 11 Pro सिंगल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आएगा, जो स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर सेट होगा। फोन के कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने की अफवाह है, जैसा हम Mi 10 और Mi 10T सीरीज़ में देख चुके हैं।

हाल ही में Mi 11 Pro की कुछ जानकारियां बेंचमार्क साइट गीकबेंच के जरिए भी समाने आई थी, जहां फोन मॉडल नंबर M2012K11C के साथ देखा गया था। मी 11 और मी 11 प्रो दोनों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट होने की उम्मीद है और यह Android 11 पर आधारित MIUI स्किन के साथ आएगा। नई सीरीज़ के स्टैंडर्ड मॉडल Mi 11 में 0.8 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर होने की भी खबर है।
Advertisement

Xiaomi ने अभी तक मी 11 सीरीज़ के शुरुआती टीज़र को साझा करना शुरू नहीं किया है। लेकिन फिर भी, यदि हम कंपनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर नज़र डाले, तो नई फ्लैगशिप सीरीज़ के फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Pro, Mi 11 Pro specifications, Mi 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.